क्रिकेट

India vs England, 1st T20I 2025 Match Live Score Update: इंग्लैंड की आधी टीम लौटी पवेलियन, जैकब बेथेल को हार्दिक पांड्या ने किया आउट

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 22 जनवरी को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जा रहा हैं. इस सीरीज में इंग्लैंड की कमान जोस बटलर के कंधों पर हैं. जबकि, टीम इंडिया की अगुवाई सूर्यकुमार यादव कर रहे हैं.

India vs England, 1st T20I 2025 Match Live Score Update: इंग्लैंड की आधी टीम लौटी पवेलियन, जैकब बेथेल को हार्दिक पांड्या ने किया आउट
भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (Photo Credits: Twitter)

India National Cricket Team vs England National Cricket Team, 1st T20I 2025 Match Live Score Update: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज (T20 Series) का पहला मुकाबला आज यानी 22 जनवरी को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता (Kolkata) के ईडन गार्डन (Eden Gardens) में खेला जा रहा हैं. इस सीरीज में इंग्लैंड की कमान जोस बटलर (Jos Buttler) के कंधों पर हैं. जबकि, टीम इंडिया की अगुवाई सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहे हैं. दोनों टीमों के बीच दिलचस्प मुकाबला होने की उम्मीद है. टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पिछला टी20 मैच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में हुआ था. उस मुकाबले में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 68 रनों से रौंदा था. टी20 वर्ल्ड कप 2023 के बाद एक बाद फिर दोनों टीमें एक बार फिर आमने-सामने हैं. इस बीच पहले टी20 मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम को पांचवां बड़ा झटका लगा हैं. जैकब बेथेल 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं. इंग्लैंड की टीम का स्कोर 83/5.

इंग्लैंड की टीम को लगा पांचवां बड़ा झटका:

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 22, 2025 08:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).