क्रिकेट

India vs Bangladesh Live Streaming, World Cup 2023: आज होगा भारत और बांग्लादेश के बीच दिलचस्प मुकाबला, यहां जानें कैसे उठाए मैच का लुफ्त

आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 के 17वें मैच में भारत और बांग्लादेश आमने-सामने होंगे. यह मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमें विश्व कप 2023 का अपना चौथा मैच खेलेगी. भारतीय टीम ने अपने शुरुवाती तीनों मैच में एकतरफा जीत हासिल की है.

India vs Bangladesh Live Streaming, World Cup 2023: आज होगा भारत और बांग्लादेश के बीच दिलचस्प मुकाबला, यहां जानें कैसे उठाए मैच का लुफ्त
India vs Bangladesh (Photo Credit: BCCI/BCB/X)

India vs Bangladesh Live Streaming, World Cup 2023: आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 के 17वें मैच में भारत और बांग्लादेश आमने-सामने होंगे. यह मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमें विश्व कप 2023 का अपना चौथा मैच खेलेगी. भारतीय टीम ने अपने शुरुवाती तीनों मैच में एकतरफा जीत हासिल की है. वहीं स्टार बल्लेबाज़ शुभमन गिल भी पाकिस्तान के खिलाफ वापसी कर चुके हैं. भारत ने अपने पिछले तीनों मैच लक्ष्य का पीछा करते हुए जीते है. हाल ही में खेले गए एशियाई कप में बांग्लादेश ने भारत को कड़ी चुनौती दी थी. बांग्लादेश की बात करे तो शुरुवाती तीन मैचों में टीम को सिर्फ एक जीत हासिल हुई है. ऐसे में आइए जानते हैं. इस मैच को आप लोग कहा से फ्री में देख सकतें हैं. कितने बजे यह मैच शुरू होगा.

भारत बनाम बांग्लादेश, विश्व कप 2023 मैच कब खेला जाएगा?

भारत बनाम बांग्लादेश, विश्व कप 2023 का मैच गुरुवार, 19 अक्टूबर को खेला जाएगा.

भारत बनाम बांग्लादेश, विश्व कप 2023 का मैच कहाँ खेला जाएगा?

भारत बनाम बांग्लादेश, विश्व कप 2023 का मैच पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेला जाएगा.

भारत बनाम बांग्लादेश, विश्व कप 2023 मैच किस समय शुरू होगा?

भारत बनाम बांग्लादेश, विश्व कप 2023 का मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे शुरू होगा (टॉस दोपहर 1:30 बजे IST).

भारत बनाम बांग्लादेश, विश्व कप 2023 मैच का सीधा प्रसारण कहाँ देखें?

भारत बनाम बांग्लादेश, विश्व कप 2023 मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा.

भारत बनाम बांग्लादेश, विश्व कप 2023 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहाँ देखें?

भारत बनाम बांग्लादेश, विश्व कप 2023 मैच डिज्नी+हॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा.

(सभी विवरण प्रसारक द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार हैं)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 19, 2023 11:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).