India vs Bangladesh 2nd Test Day 2 Weather Report: पहले दिन का खेल जल्द हुआ समाप्त, यहां जानें कैसा रहेगा दूसरे दिन कानपुर का मौसम
पहले दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश की टीम ने 35 ओवरों में तीन विकेट खोकर 107 रन बना लिए है. बांग्लादेश की तरफ से मोमिनुल हक ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए. मोमिनुल हक के अलावा कप्तान नजमुल हुसैन शांति ने 31 रन बनाए. ज़ाकिर हसन और शादमान इस्लाम क्रमशः 0 और 24 रन बनाकर आउट हुए. मोमिनुल हक नाबाद 40 रन और मुश्फिकुर रहीम नाबाद 6 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं.
India National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team Match Scorecard: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का दूसरा मुकाबला आज यानी 27 सितंबर से खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कानपुर (Kanpur) के ग्रीन पार्क स्टेडियम (Green Park Stadium) में खेला जा रहा हैं. टीम इंडिया (Team India) और बांग्लादेश (Bangladesh) के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खराब रोशनी के कारण जल्दी समाप्त हो गया. पहले दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश की टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 107 रन बनाए. जिसमें मुश्फिकुर रहीम (6), मोमिनुल हक(40) रन बनाकर नाबाद है. India vs Bangladesh 2nd Test Day 1: कानपुर टेस्ट में टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनते ही रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, 60 साल में पहली बार हुआ ऐसा
इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है. रोहित शर्मा के इस फैसले से हर कोई हैरान रह गया, क्योंकि भारतीय सरजमीं पर कोई भी कप्तान टॉस जीतकर बल्लेबाजी करना पसंद करते हैं. इसी के साथ रोहित शर्मा ने इतिहास रच दिया है. पिछले 60 सालों में कानपुर में खेले जाने वाले टेस्ट मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनने वाले रोहित शर्मा पहले कप्तान बन गए हैं.
कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. मैच का पहला दिन बारिश की वजह से प्रभावित रहा. पहले तो टॉस भी देरी से हुआ और फिर रुक-रुक कर आगे बढ़ा. इतना ही नहीं खराब मौसम और तेज बारिश के चलते पहले दिन का खेल जल्द समाप्त कर दिया गया. पहले दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश की टीम ने 35 ओवरों में तीन विकेट खोकर 107 रन बना लिए है.
दूसरे दिन कैसा रहेगा कानपुर का मौसम
कानपुर में बारिश ने दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन का मजा किरकिरा कर दिया है. अब दूसरे दिन भी मौसम का हाल कुछ ऐसा ही रहने वाला है. दरअसल, वेदर फॉरकास्ट के मुताबिक, कल यानी 28 सितंबर को बारिश होने की उम्मीद 80 प्रतिशत तक है. इस मैच का दूसरा दिन भी बारिश से प्रभावित हो सकता है. तापमान 31 से 25 डिग्री तक रहने की संभावना है. हवा 13 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल सकती है.
दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल ख़त्म
पहले दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश की टीम ने 35 ओवरों में तीन विकेट खोकर 107 रन बना लिए है. बांग्लादेश की तरफ से मोमिनुल हक ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए. मोमिनुल हक के अलावा कप्तान नजमुल हुसैन शांति ने 31 रन बनाए. ज़ाकिर हसन और शादमान इस्लाम क्रमशः 0 और 24 रन बनाकर आउट हुए. मोमिनुल हक नाबाद 40 रन और मुश्फिकुर रहीम नाबाद 6 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं. टीम इंडिया की तरफ से आकाश दीप ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए. जबकि आकाश दीप के अलावा आर अश्विन को एक विकेट मिला.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 27, 2024 07:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

