India vs Australia, Women's T20 World Cup 2020: पूनम यादव ने किया कमाल, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 17 रनों से हराया

भारतीय महिला टीम ने सिडनी मैदान पर खेले जा रहे आईसीसी टी-20 विश्व कप के पहले मैच में मेजबान आस्ट्रेलिया को हरा दिया है. इससे पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 132 रन ही बनाए.

भारतीय महिला टीम (Photo Credits-Getty Images)

सिडनी. भारतीय महिला टीम (Indian Women’s Cricket Team) ने सिडनी मैदान पर खेले जा रहे आईसीसी टी-20 विश्व कप ( ICC T20 World Cup) के पहले मैच में मेजबान ऑस्ट्रेलिया (Australia) को हरा दिया है. बताना चाहते है कि गेंदबाज पूनम यादव (Poonam Yadav) ने अपने 4 ओवर में 19 रन देकर चार विकेट झटके. उन्होंने भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की. भारत द्वारा दिए गए 132 रनों का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम निर्धारित 20 ओवर में 115 रनों पर ऑल आउट हो गई. इसी के साथ भारत ने टी20 विश्वकप का जीत के साथ आगाज किया है.  इससे पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 132 रन ही बनाए. टीम को इस स्कोर तक पहुंचाने में दीप्ती शर्मा के आखिरी ओवरों में बनाए गए रनों का अहम योगदान रहा. दीप्ती एक रन से अर्धशतक से चूक गईं. उन्होंने 46 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 49 रनों की पारी खेली.

टीम को हालांकि जिस तरह की तेज शुरुआत मिली थी, उसे वो कायम नहीं रख पाई. अपना पहला विश्व कप खेल रहीं 15 साल की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने अपने आतिशी अंदाज में 15 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्के की मदद से 29 रन बनाए। उनकी साथी जोड़ीदार स्मृति मंधाना 11 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 10 रन बनाकर 41 के कुल स्कोर पर टीम के पहले विकेट के रूप में आउट हो गईं. यह भी पढ़े-ICC Womens T20 World Cup 2020: आईसीसी महिला T20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल हुआ जारी

ANI का ट्वीट-

दो रन बाद एलिसा पैरी ने शेफाली को भी पवेलियन भेज दिया और चार रन बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर (2) भी आउट हो गईं जिससे भारतीय टीम संकट में आ गई और उसकी रनगति धीमी हो गई.

दीप्ती और जेम्मिाह रोड्रिगेज (26) ने टीम को 100 के आंकड़े पर पहुंचाया. यहां रोड्रिगेज पवेलियन लौट लीं और टीम का भार दीप्ती पर आ गया, जिसे उन्होंने बखूबी निभाते हुए टीम को सम्मानजनक स्कोर दिया. दीप्ती के साथ वेदा कृष्णामूर्ति 11 गेंदों पर नौ रन बनाकर नाबाद रहीं. ऑस्ट्रेलिया की ओर से जेस जोनासेन ने दो विकेट लिए. पैरी और किममिंसे को एक-एक सफलता मिली.

(एजेंसी इनपुट के साथ) 

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Match Video Highlights: एडिलेड में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत, पहली बार ऑस्ट्रेलिया में जीती सीरीज; यहां देखें मैच का वीडियो हाइलाइट्स

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Scorecard: एडिलेड में टीम इंडिया ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को 17 रनों से हराकर सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Scorecard: एडिलेड में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 177 रनों का टारगेट, स्मृति मंधाना ने की धमाकेदार बल्लेबाजी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND vs AUS T20I Series 2025: अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया में कंगारूओं के खिलाफ टी20I सीरीज़ में सबसे अधिक रन बनाने वाली बनी जोड़ी

\