India vs Australia 4th Test: भारतीय कप्तान विराट कोहली का इंग्लैंड के बाद ऑस्ट्रेलिया में भी दर्शक द्वारा किया जा रहा है अपमान

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (Sydney Cricket Ground) पर जारी चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला के आखिरी व निर्णायक मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली को ऑस्ट्रेलियाई खेल प्रशंसको द्वारा हूटिंग का सामना करना पड़ रहा है.

भारतीय कप्तान विराट कोहली (Photo: BCCI)

India vs Australia 4th Test: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (Sydney Cricket Ground) पर जारी चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला के आखिरी व निर्णायक मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली को ऑस्ट्रेलियाई खेल प्रशंसको द्वारा हूटिंग का सामना करना पड़ रहा है. दरअसल, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को मयंक अग्रवाल 77 और केएल राहुल की सलामी जोड़ी ने सधी शुरुआत दिलाई, लेकिन 10 रन के स्कोर पर राहुल 9 आउट हो गए. इसके बाद पुजारा ने मंयक के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया. वहीं, मयंक अग्रवाल के आउट होने के बाद कोहली मैदान पर उतरे तो ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों ने उनकी हूटिंग करनी शुरू कर दी.

बता दें कि इस मामले में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने भारतीय कप्तान विराट कोहली की हूटिंग करने वाले सिडनी क्रिकेट मैदान के दर्शकों की निंदा की है. जी हां पोंटिंग ने चैनल 7 से बातचीत में कहा, 'अगर वे हूटिंग कर रहे थे तो यह बहुत अपमानजनक है. मैंने पर्थ में भी कहा था कि सम्मान करना सीखो.' बता दे कि इस सीरीज के दौरान ऐडिलेड टेस्ट के दौरान भी विराट कोहली के खिलाफ हूटिंग हुई थी.

यह भी पढ़ें- कृषि विज्ञान केंद्र झाबुआ के वैज्ञानिक ने विराट सेना को दी कड़कनाथ चिकन के मांस खाने की सलाह, जानें इसकी खासियत

ज्ञात हो कि इससे पहले 2012 में भी सिडनी टेस्ट में कोहली की दर्शकों ने हूटिंग की थी. उस समय विराट को मैच फीस का 50 प्रतिशत गंवाना पड़ा था, क्योंकि उन्होंने दर्शकों की ओर ऊंगली दिखा दी थी. इससे काफी विवाद भी हुआ था. सिडनी में एक बार फिर भारतीय टीम के कप्तान को फैंस के निरादर का सामना करना पड़ा है. वहीं, इस साल इंग्लैंड दौरे पर एजबेस्टन में पहले टेस्ट मैच में दर्शकों के ऐसे व्यवहार का सामना करना पड़ा था.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, T20 World Cup 2026 Final Live Streaming In India: न्यूजीलैंड को हराकर इतिहास रचना चाहेगी टीम इंडिया, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव फाइनल मुकाबले का लुफ्त

Suryakumar Yadav Stats In T20 World Cup: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में कुछ ऐसा रहा हैं सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन, यहां देखें 'मिस्टर 360' के आकंड़ें

IND vs NZ Final Match Likely Playing XI: फाइनल से पहले अभिषेक शर्मा को लेकर बड़ा सवाल, क्या मिलेगी प्लेइंग XI में जगह? न्यूजीलैंड के खिलाफ इन खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतर सकती हैं टीम इंडिया

India vs New Zealand T20I Head To Head Record: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, जानें दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड

\