India vs Australia 4th Test: भारत ने रचा इतिहास, पहली बार ऑस्ट्रेलिया में जीती टेस्ट सीरीज

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यहां सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (Sydney Cricket Ground) पर जारी चौथे टेस्ट मैच के पांचवें दिन सोमवार के पहले सत्र का खेल बारिश के कारण धुल गया.

टीम इंडिया (Photo: BCCI Twitter)

India vs Australia 4th Test: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच यहां सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (Sydney Cricket Ground) पर जारी चौथे टेस्ट मैच के पांचवें दिन टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया है. जी हां भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में पहली बार टेस्ट सीरीज में मात दी है. वहीं भारतीय कप्तान विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने वाले भारत के पहले कप्तान बन गए हैं. बता दें कि भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीतने वाली एशिया की पहली टीम भी बन गई है. टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच सोमवार को सिडनी टेस्ट के पांचवें व आखिरी दिन का खेल बारिश की भेंट चढ़ गया.

बता दें कि चौथे दिन भी बारिश ने मैच में दखल दिया था और खेल शुरू होने में देरी हुई थी. मैच के दौरान भी बारिश ने खलल डाला था और इसी कारण चौथे दिन का खेल जल्दी खत्म कर दिया गया था. मैच के आखिरी दिन ऑस्ट्रेलिया को अपनी दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के छह रनों के साथ उतरनी थी. भारत ने अपनी पहली पारी सात विकेट के नुकसान पर 622 रनों पर घोषित कर दी थी और ऑस्ट्रेलिया को चौथे दिन पहली पारी में 300 रनों पर ही ढेर कर दिया था. भारत पर पहली पारी के आधार पर 322 रनों की बढ़त थी और उसने मेजबान टीम को फॉलोऑन देने का फैसला किया था.

यह 31 साल में पहली बार है कि ऑस्ट्रेलिया अपने घर में फॉलोऑन खेल रही हो. वहीं चार मैचों की सीरीज में भारत पहले से ही 2-1 की बढ़त बनाए हुए थी. टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच सोमवार को सिडनी टेस्ट के पांचवें व आखिरी दिन का खेल बारिश की भेंट चढ़ गया. पूरे दिन में एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी. अंपायरों ने दिन का खेल रद्द किया और इसके साथ ही टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया. विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया ने चार मैचों की टेस्ट सीरीज 2-1 से अपने नाम की.

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs AFG, Only Test Match Live Score Update: मुल्लांपुर में भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है दूसरे दिन का खेल, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

IND vs AFG, Only Test Match Day 2 Mullanpur Pitch Report: मुल्लांपुर स्टेडियम में दूसरे दिन बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

IND vs AFG, Only Test Match Day 2 Mullanpur Weather Update: मुल्लांपुर में दूसरे दिन बारिश बनेगी बाधा या मिलेगा पूरा खेल? भारत बनाम अफगानिस्तान टेस्ट से पहले जानें मौसम और पिच का हाल

IND vs AFG, Only Test Match Day 2 Preview: मुल्लांपुर में दूसरे दिन अफगानिस्तान के गेंदबाज करेंगे वापसी या भारतीय बल्लेबाजों का होगा बोलबाला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स