मैदान पर फिर भिड़े कप्तान विराट कोहली और टिम पेन, स्टंप माइक में कैद हुई बातचीत

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी दूसरे टेस्ट मैच में सोमवार को भारतीय कप्तान विराट कोहली और ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन के बीच मैदान पर नोक झोंक देखने को मिली.

प्रतीकात्मक तस्वीर: (Photo Credit: Twitter)

India vs Australia 2st Test: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी दूसरे टेस्ट मैच में सोमवार को भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन के बीच मैदान पर नोक झोंक देखने को मिली. जिसके बाद मैदानी अंपायर क्रिस गफाने ने दोनों खिलाड़ियों को सुबह के सत्र में चेतावनी दी. जी हां टीम पेन (Tim Paine) ने कोहली ने कहा, ‘तुम वह व्यक्ति हो जो कल हार गया था. तुम आज शांत बनने का प्रयास क्यों कर रहे हो.’ क्रिस गफाने ने हस्तक्षेप करते हुए कहा, ‘बहुत हो गया, बहुत हो गया.’ उन्होंने कहा, ‘चलो खेल खेलो. तुम दोनों कप्तान हो. पेन तुम कप्तान हो.’ पेन ने जवाब दिया, ‘हम सिर्फ बात कर रहे हैं. हम कोई अपशब्द नहीं कह रहे... विराट खुद को शांत रखो.’ कोहली ने इसके बाद कुछ कहा जिसे माइक्रोफोन पर सुना नहीं जा सका.

कुछ गेंद बाद दोनों एक बार फिर एक दूसरे से सीना टकराने के करीब पहुंच गए थे जब पेन रन पूरा कर रहे थे और कोहली उनके सामने आ गए. कोहली को इसके बाद स्क्वायर लेग अंपायर कुमार धर्मसेना के सामने अपना पक्ष रखते हुए देखा गया. पूर्व टेस्ट गेंदबाज डेमियन फ्लेमिंग ने रेडियो पर कहा, ‘मुझे लगता है कि यह संकेत हैं कि कोहली ने अपना धैर्य खोना शुरू कर दिया है.’

भारतीय कमेंटेटर संजय मांजरेकर भी कोहली के बर्ताव से खुश नहीं दिखे. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तानों रिकी पोंटिंग और माइकल क्लार्क ने हालांकि कहा कि दोनों कप्तानों के बीच शब्दों के आदान प्रदान पर उन्हें कोई परेशानी नहीं है और अब तक सीमा नहीं लांघी गई है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड