India vs Australia, 1st ODI Match Perth Pitch Report: पर्थ में टीम इंडिया के बल्लेबाज करेंगी रनों की बारिश या ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज मचाएंगे कोहराम, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

हाल ही में शुभमन गिल की अगुवाई में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज को 2-0 से जीता था. टीम इंडिया अब शुभमन गिल के ही नेतृत्व में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चुनौती पेश करने के लिए तैयार है. शुभमन गिल की नजरें अब वनडे फॉर्मेट में शानदार अंदाज में शुरुआत करने की होगी.

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs Australia National Cricket Team, 1st ODI Match Perth Pitch Report: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) का पहला मुकाबला कल यानी 19 अक्टूबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला पर्थ (Perth) के पर्थ स्टेडियम (Perth Stadium) में भारतीय समयानुसार सुबह 9:00 बजे से खेला जाएगा. इस सीरीज को लेकर फैंस काफी उत्सुक है. इसके क्रेज का अंदाजा इस बात से लगा सकते हो कि कई दिनों पहले ही मैच के सभी टिकट बिक चुके हैं. स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) करीब 8 महीनों बाद इंटरनेशनल मैच खेलेंगे. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में टीम इंडिया की अगुवाई शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहें हैं. जबकि, ऑस्ट्रेलिया की कमान मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: New Zealand vs England, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने मचाया तांडव, इंग्लैंड को 153 रनों पर रोका; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

हाल ही में शुभमन गिल की अगुवाई में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज को 2-0 से जीता था. टीम इंडिया अब शुभमन गिल के ही नेतृत्व में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चुनौती पेश करने के लिए तैयार है. शुभमन गिल की नजरें अब वनडे फॉर्मेट में शानदार अंदाज में शुरुआत करने की होगी. शुभमन गिल को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम की कमान सौंपी गई है. हालांकि, इस सीरीज में जितनी परीक्षा गिल की होगी, उतनी ही पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की होगी.

बता दें कि शुभमन गिल टेस्ट टीम के भी कप्तान हैं. अब ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया की कप्तानी शुभमन गिल को सौंप दी गई है. इस मीटिंग के बाद ही ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया का एलान किया गया है. सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को वनडे टीम का भी कप्तान नियुक्त कर दिया गया है. रोहित शर्मा और सीनियर बल्लेबाज विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा हैं. दोनों को 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है.

साल 2025 टीम इंडिया के लिए अभी तक काफी बदलाव भरा रहा है, जिसमें रोहित शर्मा और विराट कोहली का टेस्ट क्रिकेट से अपने रिटायरमेंट का ऐलान करना सबसे झटका था. वहीं अब रोहित शर्मा को ऑस्ट्रेलिया के लिए घोषित की गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में बतौर बल्लेबाज टीम में जगह मिली है, इस टीम में रोहित शर्मा की जगह पर वनडे में टीम इंडिया के बतौर नए कप्तान शुभमन गिल के नाम का ऐलान किया गया है.

टीम इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs AUS ODI Head To Head)

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच अब तक कुल 152 वनडे मैच खेले गए हैं. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 84 मुकाबले जीते हैं, जबकि टीम इंडिया को महज 58 मैचों में जीत नसीब हुई है. दोनों टीमों के बीच की यह टक्कर 1980 से चली आ रही है, और हर दशक में कुछ यादगार मैच देखने को मिले हैं.

पर्थ स्टेडियम पिच रिपोर्ट (Perth Stadium Pitch Report)

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला कल यानी 19 अक्टूबर को पर्थ के पर्थ स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान पर टॉस जीतने वाली टीम रन चेज़ करना खूब पसंद करती है. गौरतलब है कि इस मैदान पर अब तक छह वनडे मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने महज एक मैच जीता हैं. जबकि, लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने पांच मुकाबले अपने नाम किए हैं. पर्थ में तेज गेंदबाज़ों के लिए काफी मदद रही है. इस मैदान पर वनडे में पहली इनिंग का औसत स्कोर सिर्फ 172 रन रहा है.

टीम इंडिया की तरफ से विराट कोहली, रोहित शर्मा और मोहम्मद सिराज स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी. वहीं बात करें अगर ऑस्ट्रेलिया टीम की तो मिचेल मार्श, ट्रेविस हेड और मिचेल स्टार्क अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (Australia vs India 1st ODI Probable Playing XI)

ऑस्ट्रेलिया (Australia 1st ODI Probable Playing XI): ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, मार्नस लाबुशेन, जोश फिलिप (विकेटकीपर), मिशेल ओवेन, कूपर कोनोली, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड.

टीम इंडिया (India 1st ODI Probable Playing XI): रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर/नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह.

नोट: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

Tags

Australian Men’s Cricket Team australian men’s cricket team vs india national cricket team players BCCI Cameron Green IND vs AUS IND vs AUS ODI ind vs aus odi 2025 ind vs aus odi 2025 squad IND vs AUS ODI Head To Head Ind vs Aus ODI series IND vs AUS ODI Squad ind vs aus odi squad 2025 ind vs aus squad ind vs aus squad announcement India ODI Squad india odi squad for australia 2025 India Squad india squad for australia india squad for australia odi india squad for australia odi series 2025 india team for australia India tour of Australia 2025 India v/s Australia india vs aus india vs australia odi 2025 squad India vs Australia ODI Stats India's Rohit Sharma to be replaced by Shubman Gill as ODI captain indian squad for australia indian team for australia tour ODI odi captain of india odi squad for australia Rohit Sharma Rohit Sharma captaincy record Rohit Sharma captaincy record In ODI Rohit Sharma captaincy record In T20I Rohit Sharma ODI Stats Againts Australia Rohit Sharma ODI Stats in Australia Rohit Sharma Retirement ऑस्ट्रेलिया के लिए भारत की टीम ऑस्ट्रेलिया के लिए भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे टीम ऑस्ट्रेलिया के वनडे सीरीज 2025 के लिए भारत की टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया वनडे के लिए भारत टीम ऑस्ट्रेलियाई पुरुष क्रिकेट टीम बीसीसीआई भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा 2025 भारत के वनडे कप्तान भारत टीम भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया ओडीआई श्रृंखला भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टीवी पर टेलीकास्ट लाइव क्रिकेट स्ट्रीमिंग भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे भारत वनडे टीम भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया रोहित शर्मा वनडे

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Match Video Highlights: एडिलेड में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत, पहली बार ऑस्ट्रेलिया में जीती सीरीज; यहां देखें मैच का वीडियो हाइलाइट्स

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Scorecard: एडिलेड में टीम इंडिया ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को 17 रनों से हराकर सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Scorecard: एडिलेड में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 177 रनों का टारगेट, स्मृति मंधाना ने की धमाकेदार बल्लेबाजी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st ODI Match Live Score Update: ग्रेनाडा में वेस्टइंडीज महिला बनाम श्रीलंका महिला के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\