India vs Afghanistan 2nd T20I Stats And Preview: टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच आज होगी सीरीज जीत की जंग, मुकाबले में बन सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड
भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक टीम इंडिया का दबदबा देखने को मिला है. हालांकि अफगानिस्तान के पास राशिद खान, मोहम्मद नबी, रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जो किसी भी समय मैच का रुख बदल सकते हैं. ऐसे में एक बार फिर रोमांचक मुकाबले की उम्मीद रहेगी.
India National Cricket Team vs Afghanistan National Cricket Team, 2nd T20I Record And Milestone: भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 15 सितंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला नई दिल्ली (New Delhi) के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा. पहले टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर आसान जीत दर्ज की थी. अब भारत की नजर दूसरा मुकाबला जीतकर सीरीज अपने नाम करने पर होगी. वहीं इब्राहिम जादरान (Ibrahim Zadran) की अगुवाई वाली अफगानिस्तान की टीम वापसी करते हुए सीरीज बराबर करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. यह भी पढ़ें: Abhishek Sharma vs Rashid Khan T20 Stats: टी20 क्रिकेट में राशिद खान के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन, स्ट्राइक रेट जानकर रह जाएंगे हैरान
पहले मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने महज 32 गेंदों में 82 रन की तूफानी पारी खेलकर प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार अपने नाम किया था. भारतीय गेंदबाजों ने भी अफगानिस्तान को बड़ा स्कोर बनाने का मौका नहीं दिया. दूसरी ओर अफगानिस्तान को इस मुकाबले में वापसी के लिए बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में बेहतर प्रदर्शन करना होगा.
भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक टीम इंडिया का दबदबा देखने को मिला है. हालांकि अफगानिस्तान के पास राशिद खान, मोहम्मद नबी, रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जो किसी भी समय मैच का रुख बदल सकते हैं. ऐसे में एक बार फिर रोमांचक मुकाबले की उम्मीद रहेगी.
हेड टू हेड रिकॉर्ड (T20I Head To Head)
भारत और अफगानिस्तान के बीच अब तक कुल 10 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया का पलड़ा पूरी तरह भारी रहा है. भारत ने 9 मुकाबलों (सुपर ओवर सहित) में जीत दर्ज की है, जबकि एक मुकाबले का कोई नतीजा नहीं निकला. अफगानिस्तान की टीम अभी तक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के खिलाफ अपनी पहली जीत दर्ज नहीं कर सकी है.
आज के मुकाबले में बन सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड:
अभिषेक शर्मा को टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शिखर धवन (1759 रन) को पीछे छोड़कर भारत के छठे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने के लिए 49 रन की जरूरत है.
संजू सैमसन को टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1500 रन पूरे करने के लिए 58 रन चाहिए.
अफगानिस्तान के कप्तान इब्राहिम जादरान को टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में क्रिस गेल (1899 रन) को पीछे छोड़ने के लिए 24 रन चाहिए. इसके अलावा उन्हें 50 टी20I छक्के पूरे करने के लिए 5 छक्कों की जरूरत है.
अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद नबी को टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 2500 रन पूरे करने के लिए 19 रन चाहिए.
गुलबदीन नैब को टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 50 छक्के पूरे करने के लिए सिर्फ 1 छक्के की जरूरत है.
तिलक वर्मा को टी20 क्रिकेट में अपने 5000 रन पूरे करने के लिए 84 रन बनाने होंगे.
संजू सैमसन आज टी20 क्रिकेट में अपना 350वां मुकाबला खेलेंगे.
ईशान किशन को टी20 क्रिकेट में 350 छक्के पूरे करने के लिए 4 छक्कों की जरूरत है.
ईशान किशन को साल 2026 में टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का सबसे ज्यादा रन बनाने वाला बल्लेबाज बनने के लिए 42 रन चाहिए. वहीं एक छक्का लगाते ही वह इस साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 15, 2026 06:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

