T20 World Cup 2021: टी ट्वेंटी विश्व कप की मेजबानी पर फैसला लेने के लिए भारत को मिली 1 महीने की मोहलत

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने इस साल के आखिर में होने वाले टी 20 विश्व कप की मेजबानी पर अंतिम फैसला करने के लिए मेजबान भारत को एक महीने का समय दिया है. टी 20 विश्व कप का आयोजन इस साल अक्टूबर नवंबर में भारत में होना है. आईसीसी ने हालांकि साथ ही इस बात की भी पुष्टि की कि भले ही यह टूर्नामेंट कहीं भी खेला जाएगा..

क्रिकेट (Photo Credits: Facebook)

दुबई, 2 जून: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने इस साल के आखिर में होने वाले टी 20 विश्व कप की मेजबानी पर अंतिम फैसला करने के लिए मेजबान भारत को एक महीने का समय दिया है. टी 20 विश्व कप का आयोजन इस साल अक्टूबर नवंबर में भारत में होना है. आईसीसी ने हालांकि साथ ही इस बात की भी पुष्टि की कि भले ही यह टूर्नामेंट कहीं भी खेला जाएगा, लेकिन बीसीसीआई ही इस टूर्नामेंट का आयोजन करेगा. लेकिन क्रिकेट की शीर्ष संस्था ने साथ ही अपने मैनेजमेंट से यह भी कहा है कि टी20 विश्व कप को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) या पश्चिम एशिया में आयोजित कराने पर वह योजना बनाना शुरू कर दे. यह भी पढ़ें: ICC T20 World Cup 2021: T20 वर्ल्ड कप 2021 भारत के बजाय यूएई में आयोजित कराना चाहता है पाकिस्तान, जानें वजह

आईसीसी ने बोर्ड की बैठक के बाद एक बयान में कहा, " आईसीसी बोर्ड ने प्रबंधन से मध्य पूर्व में एक अन्य आयोजन स्थल को शामिल करने की संभावना के अलावा यूएई में भी इसे आयोजित करने पर ध्यान केंद्रित करने का अनुरोध किया है."बोर्ड ने आगे कहा, " मेजबान देश पर अंतिम फैसला इस महीने के अंत में लिया जाएगा. बोर्ड ने यह भी पुष्टि की कि बीसीसीआई इस आयोजन की मेजबानी करेगा, भले ही यह आयोजन कहीं भी खेला जाए."

सितंबर-अक्टूबर में संयुक्त अरब अमीरात में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बाकी बचे मैचों के पूरा होने के तुरंत बाद टी 20 विश्व कप का आयोजन होना है. भारत इस समय कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहा है जिसने पिछले महीने आईपीएल को स्थगित करने के लिए मजबूर किया था. बीसीसीआई ने पिछले महीने ही 29 मई को अपनी विशेष आम सभा की बैठक में आईपीएल के बाकी बचे मैचों को यूएई में आयोजित कराने का फैसला किया था.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 4th Match Scorecard: चेन्नई में न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से रौंदा, टिम सीफर्ट ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें NZ बनाम AFG मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 4th Match Scorecard: चेन्नई में अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड को दिया 183 रनों का लक्ष्य, गुलबदीन नायब ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 4th Match Live Score Update: चेन्नई में न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 4th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी अफगानिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\