India Beat Pakistan In Asia Cup Final 2025: फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बड़बोले पाक को एक बार फिर चटाई धूल, ये है भारतीय टीम के फतह के 3 बड़े कारण

एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला 28 सितंबर को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया हैं. एशिया कप 2025 के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव आघा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया.

टीम इंडिया (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Indian National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team, Asia Cup 2025 Final Match Scorecard Update: एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला आज यानी 28 सितंबर को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई (Dubai) के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हरा दिया हैं. इसके साथ ही टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया हैं. इस एडिशन में टीम इंडिया ने तीसरी बार पाकिस्तान को धूल चटाई हैं. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की अगुवाई सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहें थे. जबकि, पाकिस्तान की अगुवाई सलमान आघा (Salman Agha) के कंधों पर थीं. यह भी पढ़ें: India vs Pakistan, Asia Cup 2025 Final Match Scorecard: फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के खिताब पर किया कब्जा, तिलक वर्मा और शिवम दुबे ने खेली यादगार पारी; यहां देखें IND बनाम PAK मैच का स्कोरकार्ड

एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला 28 सितंबर को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया हैं. एशिया कप 2025 के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव आघा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की पूरी टीम 19.1 ओवरों में 146 रन बनाकर सिमट गई. टीम इंडिया को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 147 रन बनाने थे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 19.4 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया.

टीम इंडिया की जीत की सबसे बड़ी वजह

तिलक वर्मा और शिवम दुबे की शानदार बल्लेबाजी

टीम इंडिया के 20 रन पर टीम विकेट गिरने के बाद तिलक वर्मा और संजू सैमसन ने पारी को संभाला और दोनों ने चौथे विकेट के लिए 57 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई. 77 रन के स्कोर पर संजू सैमसन 24 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. संजू सैमसन का विकेट गिरने के बाद शिवम दुबे बल्लेबाजी करने उतरे. तिलक वर्मा के साथ मिलकर शिवम दुबे ने शानदार बल्लेबाजी की. दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर टीम को यादगार जीत दिलाई. इस मुकाबले में तिलक वर्मा ने गेंदों पर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 69 रन बनाए. इस दौरान तिलक वर्मा के बल्ले से तीन चौके और चार छक्के निकलें. तिलक वर्मा के अलावा शिवम दुबे ने 33 रन बटोरे.

गेंदबाजों ने तोड़ी पाकिस्तान की कमर

दुबई में पाकिस्तान को सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने ताबड़तोड़ शुरूआत दी. पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 84 रन बोर्ड पर जड़ दिए. इसके बाद टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज वरूण चक्रवर्ती ने पहली कामयाबी दिलाई. टीम इंडिया के गेंदबाजों ने ऐसी गेंदबाजी की जिसके चतले पाकिस्तान की पूरी टीम महज 146 रनों पर सिमट गई. टीम इंडिया की ओर से कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा चार विकेट अपने नाम किए. कुलदीप यादव के अलावा जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट चटकाए.

कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी

बता दें कि पाकिस्तान को शानदार शुरूआत मिलने के बाद टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज वरूण चक्रवर्ती ने पहली कामयाबी दिलाई. कुलदीप यादव ने आते ही पाकिस्तान के लिए बड़ी साझेदारी कर रहे फखर जमान और सईम अय्यूब की जोड़ी को तोड़ा. कुलदीप यादव ने पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज सईम अयूब 14 रन, सलमान आगा 8 रन, फहीम अशरफ 0 रन और शाहीन अफरीदी 0 रन को अपना शिकार बनाया. इस टूर्नामेंट में कुलदीप यादव ने अबतक कुल 17 विकेट अपने नाम कर चुके हैं.

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

Tags

aaj ka match Abhishek Sharma Abhishek Sharma Breaks Yuvraj Singh's Record Of Fastest 50 Abhishek Sharma fastest fifty against pakistan Abhishek Sharma insults Pakistan pacer Haris Rauf Asia Cup 2025 Super Fours Match 2 asia cup final time asia cup live streaming free online cricket score asia cup Designer Dubai International Cricket Stadium Pitch Report Dubai Pitch Report final match final match of asia cup 2025 hd stream asia cup 2025 how to watch asia cup for free Ind vs Pak ind vs pak final asia cup IND vs PAK Satta Bazar Ind vs Pak Satta Bazar Rate IND बनाम PAK India and Pakistan to clash in Asia Cup final on Sunday India Beat Pakistan India defeats Pakistan in Asia Cup 2025 Super Four match india pakistan match timing india vs pakistan Asia Cup final India vs Pakistan Final india vs pakistan final match india vs pakistan live india vs pakistan match time India vs Pakistan tickets india-pakistan final match India's Abhishek Sharma sets new Asia Cup record Indian National Cricket Team Vs pakistan national cricket team Laila Faisal match time today PAK बनाम IND rumored to be dating Abhishek Sharma Salman Agha Shivam Dube Shoaib Akhtar accidentally calls Abhishek Bachchan out in Asia Cup final Sony LIV Sony Live Sonyliv Suryakumar Yadav today match time where to watch asia cup live Yuvraj Singh अभिषेक शर्मा इंडिया-पाकिस्तान का मैच इंडिया-पाकिस्तान मैच इंडिया-पाकिस्तान लाइव मैच एशिया कप एशिया कप 2025 टीम इंडिया टीम इंडिया बनाम पाक पाकिस्तान दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम दुबई पिच रिपोर्ट पाकिस्तान पाकिस्तान बनाम भारत पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम भारत बनाम पाकिस्तान भारत-पाकिस्तान मैच भारतीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तानी क्रिकेट टीम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम युवराज सिंह रिंकू सिंह लाइव मैच शिवम दुबे सलमान आघा सूर्यकुमार यादव सोनी लिव सोनीलिव

\