New Zealand National Cricket Team vs India National Cricket Team, ICC Champions Trophy, 2025 12th Match Full Scorecard: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का 12वां मुकाबला आज यानी 2 मार्च को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. यह ग्रुप ए का आखिरी मुकाबला था. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई (Dubai) के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में खेला गया. दोनों टीमों का चैंपियंस ट्रॉफी में यह तीसरा मैच था. इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को रनों से हरा दिया हैं. इसके साथ ही टीम इंडिया ने ग्रुप स्टेज के सभी मुकाबले अपने नाम किए. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की अगुवाई रोहित शर्मा (Rohit Sharma) कर रहे हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की कमान मिशेल सैंटनर (Mitchell Santner) के कंधों पर हैं. ये दोनों ही टीमें चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं. अब आखिरी ग्रुप मैच खेल रहीं हैं. यह भी पढ़ें: NZ vs IND, ICC Champions Trophy 2025 12th Match Live Score Update: New Zealand team gets ninth big blow, Matt Henry out
यहां देखें NZ बनाम IND मैच का स्कोरकार्ड
CT 2025. India Won by 44 Run(s) https://t.co/Ba4AY30p5i #NZvIND #ChampionsTrophy
— BCCI (@BCCI) March 2, 2025
इस रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड के मिशेल सैंटनर कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया का आगाज निराशाजनक रहा और महज 30 रन के स्कोर पर टीम के तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 125 के पार ले गए.
पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने निर्धारित 50 ओवरों में नौ विकेट खोकर 249 रन बनाए.
टीम इंडिया की तरफ से स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 79 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान श्रेयस अय्यर ने 98 गेंदों पर चार चौके और दो छक्के लगाए. 37वें ओवर में 172 के कुल स्कोर पर श्रेयस अय्यर आउट हुए. श्रेयस अय्यर को विलियम ओरुक ने पवेलियन भेजा. श्रेयस अय्यर के अलावा हार्दिक पांड्या ने 45 रन बनाए.
दूसरी तरफ, न्यूजीलैंड की टीम को दिग्गज तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. न्यूजीलैंड की ओर से मैट हेनरी ने सबसे ज्यादा पांच विकेट अपने नाम किए. मैट हेनरी के अलावा काइल जैमीसन, रचिन रवींद्र, विलियम ओ'रूर्के और मिशेल सेंटनर ने एक-एक विकेट चटकाए. न्यूजीलैंड की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 250 रन बनाने थे.
लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम का आगाज भी निराशाजनक रहा और महज 49 रन के स्कोर पर टीम के दो बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. न्यूजीलैंड की पूरी टीम 45.3 ओवर में महज 205 रन बनाकर सिमट गई. न्यूजीलैंड की तरफ से दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन ने सबसे ज्यादा 81 रनों की उम्दा पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान केन विलियमसन ने 120 गेंदों पर सात चौके लगाए. केन विलियमसन के अलावा कप्तान मिशेल सेंटनर ने 28 रन बटोरे.
वहीं, टीम इंडिया को दिग्गज आलराउंडर हार्दिक पांड्या ने पहली बड़ी सफलता दिलाई. टीम इंडिया की ओर से वरुण चक्रवर्ती ने सबसे ज्यादा पांच विकेट अपने नाम किए. वरुण चक्रवर्ती के अलावा कुलदीप यादव ने दो विकेट चटकाए. टीम इंडिया अब सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 4 मार्च को दुबई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा.
पहली पारी का स्कोरकार्ड:
टीम इंडिया की बल्लेबाजी: 249/9, 50 ओवर (रोहित शर्मा 15 रन, शुभमन गिल 2 रन, विराट कोहली 11 रन, श्रेयस अय्यर 79 रन, अक्षर पटेल 42 रन, केएल राहुल 23 रन, हार्दिक पांड्या 45 रन, रवींद्र जड़ेजा 16 रन, मोहम्मद शमी 5 रन और कुलदीप यादव नाबाद 1 रन.)
न्यूजीलैंड की गेंदबाजी: (मैट हेनरी 5 विकेट, काइल जैमीसन 1 विकेट, रचिन रवींद्र 1 विकेट, विलियम ओ'रूर्के 1 विकेट और मिशेल सेंटनर 1 विकेट).
दूसरी पारी का स्कोरकार्ड:
न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी: 205/10, 45.3 ओवर (विल यंग 22 रन, रचिन रवींद्र 6 रन, केन विलियमसन 81 रन, डेरिल मिशेल 17 रन, टॉम लैथम 14 रन, ग्लेन फिलिप्स 12 रन, माइकल ब्रेसवेल 2 रन, मिशेल सेंटनर 28 रन, मैट हेनरी 2 रन, काइल जैमीसन नाबाद 9 रन और विलियम ओ'रूर्के 1 रन.)
टीम इंडिया की गेंदबाजी: (हार्दिक पांड्या 1 विकेट, वरुण चक्रवर्ती 5 विकेट, कुलदीप यादव 2 विकेट, रवींद्र जडेजा 1 विकेट और अक्षर पटेल 1 विकेट).













QuickLY