India A vs Pakistan A 6th Match, ACC Mens Asia Cup Rising Stars 2025 Live Streaming In India: आज टीम इंडिया बनाम पाकिस्तान के बीच आज खेला जाएगा 'महा' मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण

दोनों टीमें जीत दर्ज करके भले उतरेगी लेकिन डर का माहौल पाकिस्तान के खेमे में जरूर नजर आ सकता हैं. एशिया कप 2025 और महिला वनडे वर्ल्ड कप में सीनियर खिलाड़ियों की हार के बाद पाकिस्तान की टीम पर काफी ज्यादा दबाब होगा. पहले मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी के शानदार 144 और जितेश शर्मा के 83 रनों की बदौलत इंडिया ए ने 20 ओवरों में 297-4 का विशाल स्कोर खड़ा किया.

भारत ए बनाम पाकिस्तान ए (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India A Cricket Team vs Pakistan A Cricket Team, 6th Match ACC Mens Asia Cup Rising Stars 2025 Live Streaming: एसीसी मेन्स एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 का छठा मुकाबला आज यानी 16 नवंबर को भारत ए क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान ए क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दोहा (Doha) के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (West End Park International Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से खेला जाएगा. यूएई पर शानदार जीत दर्ज कर इंडिया ए ने इस टूर्नामेंट का आगाज किया है. पाकिस्तान की टीम को भी अपने पहले मुकाबला में ओमान के खिलाफ जीत मिली. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में इंडिया ए की अगुवाई जितेश शर्मा (Jitesh Sharma) कर रहें हैं. जबकि, पाकिस्तान ए की कमान इरफान खान (Irfan Khan) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: India A vs South Africa A, 2nd Unofficial ODI Match Live Streaming In India: आज इंडिया ए बनाम दक्षिण अफ्रीका ए के बीच खेला जाएगा दूसरा वनडे मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

दोनों टीमें जीत दर्ज करके भले उतरेगी लेकिन डर का माहौल पाकिस्तान के खेमे में जरूर नजर आ सकता हैं. एशिया कप 2025 और महिला वनडे वर्ल्ड कप में सीनियर खिलाड़ियों की हार के बाद पाकिस्तान की टीम पर काफी ज्यादा दबाब होगा. पहले मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी के शानदार 144 और जितेश शर्मा के 83 रनों की बदौलत इंडिया ए ने 20 ओवरों में 297-4 का विशाल स्कोर खड़ा किया. यूएई के लिए यह स्कोर पहुंच से बाहर था और वे 148 रनों से हार गए. दूसरी ओर पाकिस्तान ए ने पहले मैच में ओमान को हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 20 ओवरों में 4 विकेट पर 220 रन का स्कोर खड़ा किया. जवाब में ओमान की टीम 180 रन ही बना पाई. पाकिस्तान ने मैच 40 रन से जीता.

ग्रुप चरण का यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है, क्योंकि दोनों ही टीमें टूर्नामेंट में अपनी शुरुआत जीत के साथ कर चुकी हैं. दोनों ही टीमों में युवा और प्रतिभाशाली खिलाड़ी मौजूद हैं, जो इस मुकाबले में अपना दमखम दिखाने के लिए तैयार हैं. सभी की निगाहें युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी पर टिकी होंगी, जो एक और बड़ी पारी खेलने को बेताब होंगे.

इंडिया ए बनाम पाकिस्तान ए हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND A vs PAK A Head to Head)

इंडिया ए बनाम पाकिस्तान ए के बीच अबतक महज एक ही टी20 मुकाबला खेला गया हैं. इस दौरान इंडिया ए का पड़ला भारी रहा हैं. इंडिया ए ने इकलौता मुकाबला अपने नाम किया हैं. इस मुकाबले को जीतकर इंडिया ए की टीम यह बढ़त जारी रखना चाहेगी.

Matches Played 01
Won By IND A 01
Won By PAK A 00
No Result/Tied 00
Only fixture 19th October, 2024

इंडिया ए और पाकिस्तान शाहीन्स के बीच कब और कहां खेला जाएगा इमर्जिंग एशिया कप का मैच?

एसीसी मेन्स एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 का छठा मुकाबला आज यानी 16 नवंबर को भारत ए क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान ए क्रिकेट टीम के बीच दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से खेला जाएगा. जिसका टॉस 7:30 बजे होगा.

इंडिया ए और पाकिस्तान शाहीन्स के बीच मैच को टीवी पर कहां देख सकते हैं? (IND A vs PAK A Live Telecast Details)

इस मुकाबले का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उपलब्ध होगा, जो इस टूर्नामेंट का आधिकारिक प्रसारक है. राइजिंग स्टार्स एशिया कप का लाइव प्रसारण Sony Sports Ten 1 और Sony Sports Ten 1 HD टीवी चैनलों पर भारत में किया जाएगा. क्षेत्रीय लाइव प्रसारण Sony Sports 3 और Sony Sports 4 पर उपलब्ध होगा.

इंडिया ए और पाकिस्तान शाहीन्स के बीच मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कैसे देख सकते हैं? (IND A vs PAK A Live Streaming Details)

यह मुकाबला सोनी लिव एप (SonyLIV) और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा. स्ट्रीमिंग मुफ्त नहीं है, जिनके पास भी सब्सक्रिप्शन है वही फैन मैच देख सकेंगे.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (India A vs Pakistan A 6th T20I Probable Playing XI)

इंडिया ए टीम: प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, नेहल वढेरा, नमन धीर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर और कप्तान), रमनदीप सिंह, आशुतोष शर्मा, हर्ष दुबे, यश ठाकुर, गुरजापनीत सिंह, सुयश शर्मा.

पाकिस्तान ए: यासिर खान, मोहम्मद नईम, मोहम्मद फैक, माज सदाकत, गाजी गौरी (विकेटकीपर), इरफान खान (कप्तान), साद मसूद, मुबासिर खान, उबैद शाह, अहमद दानियाल, मोहम्मद सलमान.

नोट: इंडिया ए क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान ए क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

Tags

Ashutosh Sharma Doha Pitch Report Doha Weather Update Gurjapneet Singh harsh dubey IND A vs PAK A Head to Head IND A vs PAK A Live Scorecard IND A vs PAK A Live Toss Update IND A vs PAK A Pitch Report IND A बनाम PAK A पिच रिपोर्ट IND A बनाम PAK A लाइव टॉस अपडेट IND A बनाम PAK A लाइव स्कोरकार्ड IND A बनाम PAK A हेड टू हेड India A vs Pakistan A India A vs Pakistan A Live Streaming in India India A vs Pakistan A Pitch Report India A vs Pakistan A score Update India A vs Pakistan A Scorecard Jitesh Sharma Naman Dhir Nehal Wadhera Priyansh Arya Ramandeep Singh Suyash Sharma Vaibhav Suryavanshi West End Park International Cricket Stadium Pitch Report West End Park International Cricket Stadium Weather Update Yash Thakur आशुतोष शर्मा गुरजापनीत सिंह जितेश शर्मा दोहा पिच रिपोर्ट दोहा मौसम अपडेट नमन धीर नेहल वढेरा प्रियांश आर्य भारत ए बनाम पाकिस्तान A स्कोर अपडेट भारत ए बनाम पाकिस्तान ए भारत ए बनाम पाकिस्तान ए पिच रिपोर्ट भारत ए बनाम पाकिस्तान ए भारत में लाइव स्ट्रीमिंग भारत ए बनाम पाकिस्तान ए स्कोरकार्ड यश ठाकुर रमनदीप सिंह वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम वैभव सूर्यवंशी सुयश शर्मा हर्ष दुबे

संबंधित खबरें

IND U19 vs NZ U19, ICC U19 World Cup 24th Match Scorecard: बुलावायो में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से दी पटखनी, आयुष म्हात्रे ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

IND U19 vs NZ U19, ICC U19 World Cup 24th Match Scorecard: बुलावायो में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 136 रनों का टारगेट, आरएस अंबरीश ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND U19 vs NZ U19, ICC U19 World Cup 24th Match Live Toss And Scorecard: बुलावायो में भारत के कप्तान आयुष म्हात्रे ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

IND U19 vs NZ U19, ICC U19 World Cup 24th Match Live Streaming In India: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

\