India A vs England Lions: भारत-ए बनाम इंग्लैंड लॉयन्स दूसरा अनाधिकारिक टेस्ट,युवा सितारों की परीक्षा, चयनकर्ताओं की नजरें भारतीय खिलाड़ियों पर

भारत और इंग्लैंड की टेस्ट सीरीज से पहले भारत-ए और इंग्लैंड लॉयन्स के बीच शुक्रवार से दूसरा अनाधिकारिक टेस्ट खेला जाएगा. यह मुकाबला उन भारतीय खिलाड़ियों के लिए अहम है, जिन्हें आगामी टेस्ट सीरीज में मौका मिल सकता है. पहले मैच में करुण नायर ने दोहरा शतक लगाया था और अब फैंस उन्हें टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं.

यशस्वी जयसवाल (Photo credit: Disney+ Hotstar)

India A vs England Lions:  भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मुकाबलों की टेस्ट सीरीज 20 जून से शुरू होगी. इससे पहले भारत-ए और इंग्लैंड लॉयन्स बीच शुक्रवार से दूसरा अनाधिकारिक टेस्ट मैच खेला जाएगा. इस अनाधिकारिक टेस्ट मुकाबले में कुछ ऐसे खिलाड़ी भी मौजूद हैं, जो टेस्ट सीरीज में खेलते नजर आने वाले हैं. ऐसे में यह भारतीय खिलाड़ियों के लिए तैयारी का शानदार मौका है। दोनों टीमों के बीच 30 मई से 2 जून के बीच पहला अनाधिकारिक टेस्ट खेला गया, जो ड्रॉ पर समाप्त हुआ था. उस मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी धाक जमाई. भारत-ए ने अपनी पहली पारी में 557 रन बनाए थे. इस दौरान करुण नायर ने 204 रन की पारी खेली, जबकि सरफराज खान (92) और ध्रुव जुरेल (94) शतक से कुछ कदम दूर रह गए थे.

इसके जवाब में इंग्लैंड लॉयन्स ने अपनी पहली पारी में 587 रन बनाकर बढ़त हासिल की। टीम के लिए टॉम हेन्स (171), मैक्स होल्डन (101) और डैन मूसली (113) ने शतकीय पारी खेली. भारत-ए के लिए मुकेश कुमार ने तीन, जबकि शार्दुल ठाकुर ने दो शिकार किए। भारत-ए ने अपनी दूसरी पारी में 41 ओवर खेले, जिसमें दो विकेट गंवाकर 241 रन बनाए. यशस्वी जायसवाल (64) और कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन (68) के बीच पहले विकेट के लिए 123 रन की साझेदारी हुई. इसके अलावा ध्रुव जुरेल ने नाबाद 53 और नितीश रेड्डी ने नाबाद 52 रन की पारी खेली थी. करुण नायर के दोहरे शतक के बाद फैंस चाहते हैं कि इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट टीम में उन्हें मौका दिया जाए. यह भी पढ़ें: AUS vs SA, WTC Final 2025: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के इन बल्लेबाजों ने मचाया कोहराम, बनाए हैं सबसे ज्यादा रन; यहां देखें पूरी टीम

नायर ने भारत की ओर से मार्च 2017 में अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला था. इंग्लैंड लॉयन्स टीम: टॉम हेन्स, बेन मैकिनी, इमिलिओ गै, मैक्स होल्डन, जेम्स रेव (विकेटकीपर/कप्तान), जॉर्डन कॉक्स, क्रिस वोक्स, जोश टंग, अजीत डेल, फरहान अहमद, रॉकी फ्लिंटॉफ, एडवर्ड जैक, जॉर्ज हिल. भारत ए टीम: यशस्वी जयसवाल, अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), करुण नायर, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, शार्दुल ठाकुर, हर्ष दुबे, अंशुल कंबोज, हर्षित राणा, मुकेश कुमार, केएल राहुल, इशान किशन, खलील अहमद, तुषार देशपांडे, आकाश दीप, मानव सुथार, तनुष कोटियन, रुतुराज गायकवाड़.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल में जिम्बाब्वे के खिलाफ इन भारतीय बल्लेबाजों ने मचाया कोहराम, बनाए हैं सबसे ज्यादा रन, टॉप पर ये विस्फोटक बल्लेबाज

Rohit Sharma Retirement: क्या लॉर्ड्स में खेलेंगे अपना आखिरी वनडे? रिपोर्ट में रोहित शर्मा के संन्यास को लेकर बड़ा दावा

GT vs RR, IPL 2026 Qualifier-2 Scorecard: शुभमन गिल की कप्तानी पारी ने गुजरात टाइटंस को फाइनल में पहुंचाया, क्वालीफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से रौंदा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 Qualifier-2 Scorecard: मुल्लांपुर स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 215 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड