IND W vs WI W ICC Under 19 Womens T20 World Cup 2025 Live Streaming: आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त
आईसीसी अंडर 19 महिला टी20 विश्व कप 2025 का 8वां मैच भारतीय महिला अंडर-19 राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज महिला अंडर-19 राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाना है. डंप टीमों के बीच यब मुकाबला कुआलालंपुर के बयूमास ओवल में खेला जाएगा. भारतीय टीम का टी20 विश्व कप में यह पहला मैच होगा. टीम इंडिया की कमान निकी प्रसाद के कंधों पर है.
Indian Women's Under 19 National Cricket Team vs West Indies Women's Under National Cricket Team ICC Under 19 Womens T20 World Cup 2025 Live Streaming: आईसीसी अंडर 19 महिला टी20 विश्व कप 2025 का 8वां मैच भारतीय महिला अंडर-19 राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज महिला अंडर-19 राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाना है. डंप टीमों के बीच यब मुकाबला कुआलालंपुर के बयूमास ओवल में खेला जाएगा. भारतीय टीम का टी20 विश्व कप में यह पहला मैच होगा. टीम इंडिया की कमान निकी प्रसाद के कंधों पर है. भारत के लिए गोंगडी त्रिशा से अहम भूमिका निभाने की उम्मीद है. त्रिशा उस भारतीय टीम का हिस्सा थीं जिसने दो साल पहले दक्षिण अफ्रीकी धरती पर पहला अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप जीता था. वह मलेशिया में एशिया कप में भी शीर्ष रन बनाने वाली खिलाड़ी रहीं. फोकस बाएं हाथ की स्पिनर आयुषी शुक्ला पर भी होगा, जो एशिया कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज थीं.
ओपनिंग बल्लेबाज जी कमलिनी भी सुर्खियों में रहेंगी, जिन्होंने महिला प्रीमियर लीग (2025) की नीलामी में मुंबई इंडियंस (एमआई) से 1.60 करोड़ रुपये हासिल किए हैं. मिथिला विनोद, सोनम यादव और पारुनिका सिसोदिया जैसी खिलाड़ी भी गेम चेंजर साबित हो सकती हैं. दूसरी ओर, वेस्टइंडीज की कप्तानी समारा रामनाथ करेंगी. जबकि नेला क्रेज़ (विकेटकीपर), ब्रायना हैरीचरन, असाबी कॉलेंडर, अबीगैल ब्राइस, नैजानी कंबरबैच टीम का हिस्सा हैं, जो अहम रोल निभा सकतीं हैं. बता दें की भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम को मेजबान मलेशिया, वेस्टइंडीज और श्रीलंका के साथ ग्रुप ए में रखा गया है.
आईसीसी अंडर 19 महिला टी20 विश्व कप 2025 का 8वां मैच भारतीय महिला और वेस्टइंडीज महिला के बीच कब खेला जाएगा?
आईसीसी अंडर 19 महिला टी20 विश्व कप 2025 का 8वां भारतीय महिला और आयरलैंड महिला के बीच 19 जनवरी रविवार को भारतीय समयानुसार दोपहर 12:00 बजे कुआलालंपुर के बयूमास ओवल में खेला जाएगा.
आईसीसी अंडर 19 महिला टी20 विश्व कप 2025 का 8वां मैच भारतीय महिला और वेस्टइंडीज महिला के बीच मुकाबला कहां देखें?
भारत में टीवी पर आईसीसी अंडर 19 महिला टी20 विश्व कप 2025 में भारतीय महिला और वेस्टइंडीज महिला के बीच 8वें मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स 2, स्टार स्पोर्ट्स 2 एचडी और स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी (HD और SD) के चैनल पर किया जाएगा. जबकि लाइव स्ट्रीमिंग डिज़्नी+हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट उपलब्ध होगी. ऐसे में फैंस यहां से मुकाबला का लुफ्त उठा सकतें हैं.
दोनों टीमों की स्क्वाड
भारत महिला U19 टीम: निकी प्रसाद (कप्तान), जी कमलिनी (विकेटकीपर), सानिका चालके, गोंगाडी त्रिशा, वैष्णवी शर्मा, मिथिला विनोद, जोशीता वीजे, भाविका अहिरे, सोनम यादव, पारुनिका सिसौदिया, शबनम एमडी शकील, आयुषी शुक्ला, द्रिथि केसरी , आनंदिता किशोर
वेस्टइंडीज महिला U19 टीम: डेनेला क्रीज़ (विकेटकीपर), समारा रामनाथ (कप्तान), ब्रायना हैरीचरण, असाबी कॉलेंडर, अबीगैल ब्रायस, नैजन्नी कंबरबैच, अमृता रामटहल, आलिया वीक्स, क्रिस्टन सदरलैंड, जहजारा क्लैक्सटन, केनिका कैसर, एरिन डीन, अमिया गिल्बर्ट, त्रिशा हार्डाट, सेलेना रॉस
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 19, 2025 09:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

