IND-W vs SA-W 2nd ODI 2025 Preview: ट्राई नेशन सीरीज के दुसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी भारतीय महिला टीम, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स

भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ट्राई नेशन सीरीज 2025 का दूसरा वनडे मैच 29 अप्रैल 2025 को कोलंबो के आर प्रेमदासा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10:00 बजे से शुरू होगा.

भारत, श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका महिला टीम की कप्तान (फोटो साभार: X@BCCIWomen)

South Africa Women's National Cricket Team vs India Women's National Cricket Team: दक्षिण अफ्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम वनडे ट्राई सीरीज का दूसरा मुकाबला 29 अप्रैल(सोमवार) को कोलंबो (Colombo) के आर प्रेमदासा स्टेडियम (R Premadasa Stadium) में खेला जाएगा. भारत महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ नौ विकेट से शानदार जीत हासिल करने के बाद अब 2025 की महिला त्रिकोणीय श्रृंखला के दूसरे वनडे मैच में दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम का सामना करने जा रही है. श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में कप्तान हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में भारतीय महिला टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. टॉस जीतने के बाद भारतीय टीम ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया और यह निर्णय सही साबित हुआ. भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका को महज 147 रनों पर समेट दिया. स्नेह राणा ने तीन विकेट झटके, जबकि नललापुरेड्डी चरणी, दीप्ति शर्मा ने दो-दो विकेट और अरुंधति रेड्डी ने भी एक विकेट लिया. ट्राई सीरीज के पहले वनडे में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 9 विकेट से चटाई धुल, प्रतीका रावल ने खेली शानदार पारी

बात अगर भारतीय बल्लेबाजों की करें, तो उन्होंने भी शानदार प्रदर्शन किया। स्टार ओपनर स्मृति मंधाना ने 43 रन की पारी खेली, जबकि ओपनर प्रतिका रावल ने अर्धशतक जड़ा और नाबाद 50 रन बनाकर लौटीं. हरलीन देओल ने भी 48 रन की पारी खेली और भारतीय महिला टीम ने 29.4 ओवर में 149/1 का स्कोर बनाकर श्रीलंका को आसान लक्ष्य दिया. भारत की इस शानदार जीत ने उनकी आत्मविश्वास को और बढ़ा दिया है, और अब वे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपनी जीत की लय बनाए रखने के लिए तैयार हैं.

दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारतीय महिला हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND-W vs SA-W Head To Head Record In ODI): भारत महिला और दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच अब तक 31 वनडे मैच खेले जा चुके हैं. इस दौरान भारतीय टीम ने 18 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने 12 मुकाबले अपने नाम किए हैं. एक मैच का परिणाम नहीं निकल सका. ऐसे में भारतीय टीम इस रिकॉर्ड को और बेहतर बनाने की कोशिश करेगी, खासकर जब वे 2025 महिला त्रिकोणीय श्रृंखला के दूसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैदान में उतरेंगी.

दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारतीय महिला दूसरे वनडे 2025 के लिए मुख्य खिलाड़ी (IND-W vs SA-W Key Players To Watch Out): स्मृति मंधाना, स्नेह राणा, हरलीन देओल और दीप्ति शर्मा भारतीय महिला टीम की मुख्य ताकत हैं, जो पहले वनडे में शानदार प्रदर्शन कर चुकी हैं. वहीं दक्षिण अफ्रीका की टीम में लॉरा वोलवार्ट, मासाबाटा क्लास और ऐनेरी डर्क्सन जैसे खिलाड़ी किसी भी मैच का रुख पलटने की क्षमता रखते हैं. यह खिलाड़ी अपनी टीम को मैच में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए उत्साहित होंगे.

दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारतीय महिला दूसरे वनडे 2025 मिनी बैटल (IND-W vs SA-W Mini Battle): स्मृति मंधाना और हरलीन देओल ने पिछले मैच में शानदार बल्लेबाजी की थी, लेकिन उन्हें अब मासाबाटा क्लास और ऐनेरी डर्क्सन से चुनौती मिल सकती है, जो अपनी तेज गेंदबाजी से भारतीय महिला टीम के टॉप ऑर्डर को परेशान कर सकती हैं. वहीं दक्षिण अफ्रीका की कप्तान और स्टार खिलाड़ी लॉरा वोलवार्ट को स्नेह राणा से सावधान रहना होगा, क्योंकि स्नेह राणा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन विकेट लिए थे और वह अपनी गेंदबाजी से किसी भी बल्लेबाज को असहज कर सकती हैं.

दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारतीय महिला दूसरा वनडे 2025 कब और कहां खेला जाएगा?

भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ट्राई नेशन सीरीज 2025 का दूसरा वनडे मैच 29 अप्रैल 2025 को कोलंबो के आर प्रेमदासा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10:00 बजे से शुरू होगा.

दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारतीय महिला दूसरे वनडे 2025 का लाइव टेलीकास्ट और लाइव स्ट्रीमिंग कहां और कैसे देखें?

भारत में इस मैच का लाइव टेलीकास्ट उपलब्ध नहीं रहेगा, लेकिन फैनकोड (FanCode) मोबाइल ऐप और वेबसाइट पर इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग देखी जा सकती है. इस स्ट्रीमिंग को देखने के लिए फैनकोड पर सब्सक्रिप्शन पास की आवश्यकता होगी.

दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारतीय महिला वनडे मैच की संभावित प्लेइंग इलेवन:

भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: स्मृति मंधाना, प्रीतिका रावल, हरलीन देओल, जेमिमा रोड्रिगेज, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, काशवी गौतम, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी

दक्षिण अफ्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: लॉरा वोलवार्ट (कप्तान), ताजमिन ब्रिट्स, लारा गुडॉल, क्लोए ट्रायोन, नादिन डे क्लर्क, सुने लूस, सिनालो जाफ्टा (विकेटकीपर), ऐनेरी डर्क्सन, आयाबोंगा खाका, मासाबाटा क्लास, नोंकुलुलेको म्लाबा

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\