क्रिकेट

SL W vs IND W 1st ODI 2025 Scorecard: ट्राई सीरीज के पहले वनडे में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 9 विकेट से चटाई धुल, प्रतीका रावल ने खेली शानदार पारी

श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम वनडे ट्राई सीरीज का पहला मुकाबला 27 अप्रैल(रविवार) को कोलंबो (Colombo) के आर प्रेमदासा स्टेडियम (R Premadasa Stadium) में खेला गया. इस मैच में भारतीय टीम ने श्रीकंका को 9 विकेट से हरा दिया.

SL W vs IND W 1st ODI 2025 Scorecard: ट्राई सीरीज के पहले वनडे में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 9 विकेट से चटाई धुल, प्रतीका रावल ने खेली शानदार पारी
प्रतीका रावल(Credit:X/@WomensCricZone)

Sri Lanka Women National Cricket Team vs India Women National Cricket Team Match Scorecard: श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम वनडे ट्राई सीरीज का पहला मुकाबला 27 अप्रैल(रविवार) को कोलंबो (Colombo) के आर प्रेमदासा स्टेडियम (R Premadasa Stadium) में खेला गया. इस मैच में भारतीय टीम ने श्रीकंका को 9 विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही टीम इंडिया ने ट्राई सीरीज में पहली जीत दर्ज की. भारतीय टीम की ओर से प्रतीका रावल ने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली. प्रतीका रावल (Pratika Rawal) ने 62 गेंदों में नाबाद 50 रन बनाए. प्रतीका रावल को उनके शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गई. जबकि स्मृति मंधाना ने 43 रन का योगदान दिया. वहीं स्नेह राणा ने गेंदबाजी में तीन विकेट चटकाए. दूसरी ओर, श्रीलंका की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों इस मैच खराब रही.

यह भी पढें: MI vs LSG TATA IPL 2025 Scorecard: मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रन से हराया, जसप्रीत बुमराह ने चटकाए चार विकेट, देखें स्कोरकार्ड

मैच की बात करें तो भारतीय महिला टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम की टीम 38.1 ओवर में 147 रनों पर सिमट गई. चुकीं इस मैच में बारिश बाधा डाली इसलिए यह मैच 39 ओवर का कर दिया। श्रीलंका की ओर से हसिनी परेरा ने सबसे ज्यादा 30 रन बनाई. इसके अलावा कविशा दिलहारी ने 25 रन का योगदान दी. वहीं टीम इंडिया की ओर से स्नेह राणा ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाई। जबकि दीप्ति शर्मा और नल्लापुरेड्डी चरणी को दो-दो विकेट मिला.

148 रनों के जवाब में टीम इंडिया ने 29.4 ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. भारत की ओर से प्रतीका रावल ने सबसे ज्यादा 50 रन बनाई. जबकि स्मृति मंधाना ने 43 रन और हरलीन देओल 39 रन का योगदान दिया. वहीं श्रीलंका की ओर से इनोका रानावीरा को एक विकेट मिला.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2025 08:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).