क्रिकेट

IND-W vs ENG-W 5th T20I 2025 Scorecard: इंग्लैंड महिला टीम ने आखिरी मुकाबला 5 विकेट से जीता, लेकिन भारत ने 3-2 से सीरीज पर कब्ज़ा जमाकर रचा इतिहास, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

अंतिम महिला टी20 मुकाबले में इंग्लैंड महिला टीम ने भारत को आखिरी गेंद पर 5 विकेट से हराकर जीत के साथ सीरीज का समापन किया. हालांकि, यह मुकाबला भले ही इंग्लैंड ने जीता हो, लेकिन सीरीज भारत के नाम रही. भारतीय महिला टीम ने पहली बार इंग्लैंड की सरज़मीं पर टी20 सीरीज जीतने का कारनामा किया है. उन्होंने सीरीज को 3-2 से अपने नाम किया

IND-W vs ENG-W 5th T20I 2025 Scorecard: इंग्लैंड महिला टीम ने आखिरी मुकाबला 5 विकेट से जीता, लेकिन भारत ने 3-2 से सीरीज पर कब्ज़ा जमाकर रचा इतिहास, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड
भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम(Photo Credit:X@BCCIWomen)

England Women National Cricket Team vs India Women National Cricket Team Match Scorecard: इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज (T20I Series) का पाचवां और आखिरी मुकाबला 12 जुलाई(शनिवार) को बर्मिंघम (Birmingham ) के एजबेस्टन(Edgbaston) में खेला गया. पांचवें और अंतिम महिला टी20 मुकाबले में इंग्लैंड महिला टीम ने भारत को आखिरी गेंद पर 5 विकेट से हराकर जीत के साथ सीरीज का समापन किया. हालांकि, यह मुकाबला भले ही इंग्लैंड ने जीता हो, लेकिन सीरीज भारत के नाम रही. भारतीय महिला टीम ने पहली बार इंग्लैंड की सरज़मीं पर टी20 सीरीज जीतने का कारनामा किया है. उन्होंने सीरीज को 3-2 से अपने नाम किया. शुभमन गिल को मिल सकती है टीम इंडिया की कमान! अगली वनडे सीरीज़ में रोहित शर्मा की जगह बन सकते हैं कप्तान; रिपोर्ट्स

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 167 रन बनाए, जिसमें शैफाली वर्मा ने शानदार 75 रनों की तेज़तर्रार पारी खेली. उन्होंने मात्र 41 गेंदों में 10 चौके और 3 छक्के लगाए. उनके अलावा ऋचा घोष ने 16 गेंदों में 24 रन बनाए, जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर 15 रन बनाकर आउट हुईं. इंग्लैंड के लिए चार्ली डीन ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट झटके और 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनीं. सोफी एक्लेस्टोन ने भी 2 विकेट लेकर भारत की रन गति को थामा.

जवाब में इंग्लैंड की शुरुआत शानदार रही. डैनी व्याट-हॉज ने 37 गेंदों पर 56 रन बनाए, वहीं सोफिया डंकली ने 46 रनों की अहम पारी खेली. टैमसिन ब्यूमोंट ने भी 30 रनों का योगदान दिया. एक समय इंग्लैंड पर दबाव बनने लगा था, लेकिन अंतिम ओवर में स्कोर की बराबरी कर ली गई और आखिरी गेंद पर जीत दर्ज कर ली. भारत की ओर से दीप्ति शर्मा और अरुंधति रेड्डी ने 2-2 विकेट चटकाए, जबकि राधा यादव को एक सफलता मिली. हालांकि मैच में हार हुई, लेकिन सीरीज में भारत का दबदबा साफ नजर आया. भारतीय गेंदबाज नल्लापुरेड्डी चारनी को पूरे सीरीज में शानदार प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' चुना गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2025 07:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).