IND-W vs ENG-W 3rd ODI 2025 Scorecard: भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड को दिया 319 रनों का विशाल लक्ष्य, हरमनप्रीत कौर ने जड़ा शतक, यहां देखें पहली पारी का लाइव स्कोरकार्ड

निर्णायक मुकाबले में भारत महिला क्रिकेट टीम ने कप्तान हर्मनप्रीत कौर की शानदार शतकीय पारी की बदौलत इंग्लैंड के खिलाफ 318 रन का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत सधी हुई रही.ओपनर स्मृति मंधाना ने 45 रनों की अहम पारी खेली

भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम( Photo Credit: X/@BCCIWomen)

England Women's National Cricket Team vs India Women's National Cricket Team Match Scorecard: इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) का तीसरा और अंतिम मुकाबला 22 जुलाई(मंगलवार) को चेस्टर-ले-स्ट्रीट(Chester-le-Street) के रिवरसाइड ग्राउंड (Riverside Ground) में खेला जा रहा हैं. निर्णायक मुकाबले में भारत महिला क्रिकेट टीम ने कप्तान हर्मनप्रीत कौर की शानदार शतकीय पारी की बदौलत इंग्लैंड के खिलाफ 318 रन का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत सधी हुई रही.ओपनर स्मृति मंधाना ने 45 रनों की अहम पारी खेली, जबकि युवा बल्लेबाज प्रातिका रावल ने 33 गेंदों में 26 रन बनाए. भारतीय महिला टीम ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, इंग्लैंड पहले करेगी गेंदबाजी, देखिए प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

हालांकि मंधाना और रावल की साझेदारी 64 रन पर टूट गई, लेकिन इसके बाद हरलीन देओल (45 रन) और कप्तान हर्मनप्रीत कौर ने पारी को संभाला. कप्तान हर्मनप्रीत कौर ने जिम्मेदारी भरी कप्तानी पारी खेलते हुए 84 गेंदों में 102 रन बनाए जिसमें 14 चौके शामिल थे. वहीं, मिडिल ऑर्डर में जेमिमा रोड्रिग्स ने भी 50 रनों की उपयोगी पारी खेली. इन दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 110 रनों की साझेदारी हुई. अंतिम ओवरों में विकेटकीपर ऋचा घोष ने सिर्फ 18 गेंदों में 38 रन की तूफानी पारी खेलते हुए टीम को 300 पार पहुंचाया.

भारत ने निर्धारित 50 ओवरों में 5 विकेट खोकर 318 रन बनाए जो इस सीरीज में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है. इंग्लैंड के लिए सोफी एक्लेस्टोन सबसे किफायती गेंदबाज रहीं, जिन्होंने 10 ओवर में 2 मेडन सहित केवल 28 रन देकर एक विकेट लिया. वही, लॉरेन बेल, लॉरेन फाइलर, चार्ली डीन, लिन्सी स्मिथ को एक- एक सफलता मिली हैं. भारत की इस पारी ने निर्णायक मुकाबले में दबदबा बना दिया है और इंग्लैंड महिला टीम के सामने अब 319 रन का विशाल लक्ष्य है. इंग्लैंड को यदि सीरीज जीतनी है, तो उन्हें अपने टॉप ऑर्डर से बड़ी पारियों की उम्मीद करनी होगी.

 

Share Now

Tags

Chester-le-Street Cricket news in hindi eng w vs ind w ENG-W vs IND-W Mini Battle England Women England Women National Cricket Team England Women National Cricket Team vs India Women National Cricket Team Preview England Women National Cricket Team vs Indian Women National Cricket Team England women's national cricket team England Women's National Cricket Team vs India Women's National Cricket Team england women's national cricket team vs india women's national cricket team match scorecard Haramanpreet Kaur Century IND W vs ENG W Head to Head IND W vs ENG W Live Streaming IND-W vs ENG-W 3rd ODI 2025 Live Streaming IND-W vs ENG-W Key Players IND-W vs ENG-W Key Players To Watch Out India Women vs England Women india women vs england women 3rd odi india women vs england women details india women vs england women head-to-head records India Women vs England Women Live Streaming india women vs england women mini battles India women's national cricket team Indian Women Indian Women National Cricket Team INDW vs ENGW 3rd ODI INDW vs ENGW Live Score ODI Series where to watch england women's national cricket team vs india women's national cricket team Where To Watch England Women's National Cricket Team vs India Women's National Cricket Team Live Telecast इंग्लैंड महिला इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम चेस्टर-ले-स्ट्रीट भारत बनाम इंग्लैंड महिला टीम भारत महिला क्रिकेट टीम भारतीय महिला भारतीय महिला बनाम इंग्लैंड महिला भारतीय महिला बनाम इंग्लैंड महिला लाइव प्रसारण भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम महिला क्रिकेट वनडे सीरीज हर्मनप्रीत कौर शतक

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Scorecard: होबार्ट में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 252 रनों का टारगेट, हरमनप्रीत कौर और प्रतिका रावल ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Live Score Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Preview: आज ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\