IND vs WI, ICC Cricket World Cup 2019: वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच से पहले भारतीय खिलाड़ियों ने इस तरह की मौज-मस्ती, देखें वीडियो

भारतीय क्रिकेट टीम ने शनिवार को अफगानिस्तान को शिकस्त देकर वर्ल्ड कप 2019 में चौथी जीत हासिल की.भारत का अगला मैच ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर वेस्टइंडीज के विरुद्ध है. टीम रविवार को एक बस में मैनचेस्टर के लिए रवाना हुई. सफर के दौरान खिलाड़ियों ने जमकर मौज-मस्ती की

भारतीय खिलाड़ी (Photo Credits: IANS)

भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) ने शनिवार को अफगानिस्तान (Afghanistan) को शिकस्त देकर वर्ल्ड कप 2019 (World Cup 2019) में चौथी जीत हासिल की. भारत अंक तालिका में इस समय तीसरे साथ पर है. भारत का अगला मैच ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर वेस्टइंडीज (West Indies) के विरुद्ध है. टीम रविवार को एक बस में मैनचेस्टर के लिए रवाना हुई. सफर के दौरान खिलाड़ियों ने जमकर मौज-मस्ती की. वर्ल्ड कप के तनाव के बीच प्लेयर्स काफी रिलैक्स नजर आए. सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर  किया है. वीडियो में सभी खिलाड़ी डम्ब शराड खेलते हुए नजर आ रहे हैं.

रोहित ने वीडियो को कैप्शन दिया कि, "5 घंटे की ड्राइव थी..थोडा बहुत नेटफ्लिक्स, थोड़ा शराड और बहुत सारी हल्की- फुल्की बातचीत. दिनेश कार्तिक ने एक अच्छा गेस किया." इस वीडियो को अभी तक 6 लाख से भी ज्यादा बार देखा चुका  है. एक नजर डालिए इस वीडियो पर:-

यह भी पढ़ें:- ICC Cricket World Cup 2019: रविंद्र जडेजा ने कई भारतीय खिलाड़ियों की खोली पोल, देखें वीडियो

रोहित शर्मा की बात करें तो वर्ल्ड कप में उनका प्रदर्शन लाजवाब रहा है. अभी तक वह इस टूर्नामेंट में दो शतक जड़ चुके हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने नाबाद 122 रनों की पारी खेली थी. इसके बाद उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ भी 113 गेंदों पर 140 रनों की शानदार पारी खेली थी. वर्ल्ड कप 2019 के लीडिंग रन स्कोरर्स की बात करें तो रोहित शर्मा छठें नंबर पर है. उन्होंने अभी तक 320 रन बनाए हैं. 447 रनों के साथ डेविड वॉर्नर पहले पायदान पर है.

Share Now

संबंधित खबरें

Team India T20 World Cup Stats Against England: टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया का प्रदर्शन, यहां देखें 'मेन इन ब्लू' के आकंड़ें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Jasprit Bumrah Stats In T20 World Cup Knockout Matches: टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैचों में कुछ ऐसा रहा है जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज के आकंड़ें

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\