Ind vs WI: वेस्टइंडीज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का लिया फैसला

वेस्टइंडीज के कप्तान ने कालरेस ब्रैथवेट ने भारत के साथ तीन टी-20 मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में मंगलवार को टॉस जीतकर यहां 'भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम' में पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit : Getty Images)

लखनऊ: वेस्टइंडीज के कप्तान ने कालरेस ब्रैथवेट ने भारत के साथ तीन टी-20 मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में मंगलवार को टॉस जीतकर यहां 'भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम' में पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. यह स्टेडियम पहली बार अंतर्राष्ट्रीय मैच की मेजबानी कर रहा है. लखनऊ में 24 साल के बाद अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला जा रहा है. इससे पहले, 1994 में केडी सिंह बाबू स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट मैच खेला गया था.

भारतीय टीम पहला मैच पांच विकेट से जीतकर सीरीज में 1-0 से आगे हैं और अगर वह आज का भी मैच जीत जाता है तो सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर लेगा . वहीं, अगर वेस्टइंडीज की टीम यह मैच जीत जाती है तो वह सीरीज में बराबरी हासिल कर लेगी.

भारत ने तेज गेंदबाज उमेश यादव की जगह भुवनेश्वर कुमार को अंतिम एकादश में शामिल किया है. वहीं, मौजूदा टी-20 विश्व चैम्पियन वेस्टइंडीज ने रोवमैन पावेल के स्थान पर निकोलस पूरन को मौका दिया है.

टीम :

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, कुलदीप यादव, क्रुणाल पांड्या, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और खलील अहमद.

वेस्टइंडीज: कार्लोस ब्राथवेट (कप्तान), फाबियान एलान, शाई होप, डारेन ब्रावो, दिनेश रामदीन (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायेर, कीमो पॉल, खैरी पिएरे, केरन पोलार्ड, निकोलस पूरन और ओशाने थॉमस.

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 10 रनों से रौंदा, ईशान मलिंगा ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपरकिंग्स के सामने रखा 195 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 29वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी पंजाब किंग्स, लखनऊ सुपर जायंट्स से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 28वें मुकाबले में जीत की तलाश में उतरेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कड़ा मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू