IND vs WI: T-20 मैच शुरू, टॉस जीतकर पहले बॉलिंग कर रहा भारत

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के साथ तीन टी-20 मैचों की सीरीज के पहले मैच में टॉस जीतकर यहां इडेन गार्डन्स स्टेडियम में पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit : Getty Images)

कोलकाता: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के साथ तीन टी-20 मैचों की सीरीज के पहले मैच में टॉस जीतकर यहां इडेन गार्डन्स स्टेडियम में पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. भारत में दोनों टीमों के बीच यह पहली टी-20 सीरीज है. मेजबान टीम के लिए क्रुणाल पांड्या और खलील अहमद अंतर्राष्ट्रीय टी-20 में पर्दापण कर रहे हैं जबकि चोटिल भुवनेश्वर कुमार की जगह उमेश यादव इस मैच में टीम का हिस्सा होंगे.

मौजूदा टी-20 विश्व चैम्पियन वेस्टइंडीज की ओर से ओशाने थॉमस, खैरी पिएरे, फाबियान एलान अंतर्राष्ट्रीय टी-20 में पर्दापण कर रहे हैं. यह भी पढ़े: Live Cricket Streaming and Score Ind vs WI: भारत बनाम वेस्टइंडीज 2018 के पहले टी-20 मैच को आप Hotstar और YuppTV पर देख सकते हैं लाइव

भारतीय खिलाड़ी

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, कुलदीप यादव, क्रुणाल पांड्या, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव और खलील अहमद

वेस्टइंडीज खिलाड़ी

कार्लोस ब्राथवेट (कप्तान), फाबियान एलान, शाई होप, डारेन ब्रावो, दिनेश रामदीन (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायेर, कीमो पॉल, खैरी पिएरे, केरन पोलार्ड, रोवमैन पावेल और ओशाने थॉमस.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Afghanistan 2nd T20I Match Winner Prediction: दूसरे टी20 में अफगानिस्तान को हराकर सीरीज पर कब्जा जमाएगी टीम इंडिया? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Zimbabwe vs Australia 1st ODI Match Live Score Update: हरारे में जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Afghanistan 2nd T20I Arun Jaitley Stadium Pitch Report: अरुण जेटली स्टेडियम में बरसेंगे चौके-छक्के या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल? दूसरे टी20 से पहले जानें पिच का मिजाज

Zimbabwe vs Australia 1st ODI Match Live Toss And Scorecard: हरारे में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड