IND vs SL ODI Series: वनडे सीरीज में इन भारतीय खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें , एक नजर इनके आंकड़े पर

कप्तान शिखर धवन पर आगामी सीरीज में सबसे ज्यादा दारोमदार रहेगा. भारतीय टीम की बल्लेबाजी शिखर धवन पर सबसे ज्यादा निर्भर रहेगी. श्रीलंका के खिलाफ शिखर धवन ने कुल 16 वनडे मैच खेले हैं. इनमें शिखर धवन ने 70.21 की औसत से 983 रन बनाए हैं. इनमें शिखर धवन ने 4 शतक और 5 हाफ सेंचुरी लगाई हैं.

शिखर धवन (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: भारत (India) और श्रीलंका (Sri Lanka) के बीच वनडे (ODI) और टी20 सीरीज (T20) का आगाज 18 जुलाई से हो रहा है. इस सीरीज के लिए कई युवा खिलाड़ियों को चुना गया है. इस दौरे पर टीम में कई युवा चेहरों को जगह दी गई है. देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal), रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad), चेतन सकारिया (Chetan Sakaria), नितीश राणा (Nitish Rana) जैसे खिलाड़ियों के पास श्रीलंका में पदार्पण करने का मौका है. टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) और कप्तान शिखर धवन (Shikhar Dhawan) के लिए वनडे सीरीज में खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन के लिए चयन करना थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता हैं. IND vs SL: भारत-श्रीलंका के मैचों के टाइमिंग में हुआ बड़ा बदलाव, जानें किस समय खेले जाएंगे मुकाबले

बता दें कि टीम में शिखर धवन, हार्दिक पांड्या और भुवनेश्वर कुमार जैसे कुछ सीनियर खिलाड़ी भी शामिल हैं, जिन पर सभी की नजरें रहेंगी. एक नजर इन तीनों के रिकॉर्ड पर.

शिखर धवन

कप्तान शिखर धवन पर आगामी सीरीज में सबसे ज्यादा दारोमदार रहेगा. भारतीय टीम की बल्लेबाजी शिखर धवन पर सबसे ज्यादा निर्भर रहेगी. श्रीलंका के खिलाफ शिखर धवन ने कुल 16 वनडे मैच खेले हैं. इनमें शिखर धवन ने 70.21 की औसत से 983 रन बनाए हैं. इनमें शिखर धवन ने 4 शतक और 5 हाफ सेंचुरी लगाई हैं.

हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या ने अभी तक 60 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले हैं. इसमें उन्होंने 34.24 की औसत से 1267 रन बनाए हैं. उनका टॉप स्कोर नाबाद 92 रन है. पांड्या ने इतने मैचों में 55 विकेट भी हासिल किए हैं. कुल मिलाकर उन्होंने अब तक शानदार ऑलराउंडर प्रदर्शन किया है.

भुवनेश्वर कुमार

भुवनेश्वर कुमार ने 117 वनडे मुकाबले 138 विकेट चटकाए हैं. श्रीलंका दौरे पर भुवनेश्वर कुमार तेज गेंदबाजी की अगुवाई करेंगे. एक बार फिर उनसे शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है.

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज चेतन सकारिया ने मौजूदा आईपीएल सीजन में बड़े-बड़े दिग्गज खिलाड़ियों को परेशान किया. इसी प्रदर्शन की बदौलत उन्हें सीरीज के लिए मौका मिला है. टीम इंडिया को चेतन सकारिया से काफी उम्मीदें हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Scorecard: पल्लेकेले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से दी शिकस्त, विल जैक्स ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें ENG बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\