IND vs SL, ICC CWC 2019: कुलदीप यादव और हार्दिक पांड्या ने मैच के दौरान की ये बड़ी गलती, देखें वीडियो

विश्व कप 2019 में आज भारत का सामना श्रीलंका से हो रहा है. लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड ये मैच खेला जा रहा है. अभी तक इस टूर्नामेंट में भारत ने शानदार फील्डिंग की है मगर इस मैच में कुलदीप यादव और हार्दिक पांड्या ने कन्फ्यूजन के चलते एक आसान कैच छोड़ दिया.

विश्व कप 2019 (World Cup 2019) में आज भारत (India) का सामना श्रीलंका (Srilanka) से हो रहा है. लीड्स (Leeds) के हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड (Headingley Cricket Ground) में ये मैच खेला जा रहा है. अभी तक इस टूर्नामेंट में भारत ने शानदार फील्डिंग की है मगर इस मैच में कुलदीप यादव और हार्दिक पांड्या ने कन्फ्यूजन के चलते एक आसान कैच छोड़ दिया. दरअसल, कुसल परेरा गेंदबाज के सर के ऊपर से गेंद को निकालना चाहते थे लेकिन टाइमिंग सही न होने की वजह से बॉल हवा में चली गई.

कुलदीप यादव और हार्दिक पांड्या दोनों गेंद के नीचे आ गए थे. मगर हार्दिक ने कैच के लिए कॉल नहीं किया था और इसी वजह से कुलदीप अंतिम समय तक असमंजस में थे कि कैच उन्हें पकड़ना है या नहीं. अंत में कुलदीप के हाथों से गेंद छूट गई. एक नजर डालिए इस वीडियो पर:-

यह भी पढ़ें:- IND vs SL, ICC CWC 2019: मैच से पहले आईसीसी ने धोनी के लिए शेयर किया स्पेशल वीडियो, विराट कोहली समेत इन खिलाड़ियों ने जमकर की प्रशंसा

आपको बता दें कि श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था. 17 ओवर्स तक श्रीलंका का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 68 रन था. आज के मैच के लिए भारतीय टीम में दो बदलाव किए गए हैं. कुलदीप यादव की जगह युजवेंद्र चहल को टीम में जगह मिली है. वहीं, मोहम्मद शमी को भी आराम दिया गया है और उनके स्थान पर रविंद्र जड़ेजा को टीम में लिया गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड