IND vs SL, ICC CWC 2019: के एल राहुल की शानदार बल्लेबाजी, जड़ा विश्व कप का पहला शतक

आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 में आज हेडिंग्ले स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच मुकाबला जारी है. श्रीलंका द्वारा दिए गए 265 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत शानदार रही.पहले रोहित ने इस विश्व कप का अपना पांचवा शतक जड़ा.इसके बाद के एल राहुल ने भी विश्व कप 2019 की पहली सेंचुरी लगाई...

के एल राहुल (Photo Credits: PTI)

आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 (ICC Cricket World Cup 2019) में आज हेडिंग्ले स्टेडियम में भारत (India) और श्रीलंका (Srilanka) के बीच मुकाबला जारी है. श्रीलंका द्वारा दिए गए 265 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत शानदार रही. पहले रोहित ने इस विश्व कप का अपना पांचवा शतक जड़ा. उन्होंने 94 गेंदों पर 14 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 103 रन बनाए. इसके बाद के एल राहुल (KL Rahul) ने भी विश्व कप 2019 की पहली सेंचुरी लगाई.

राहुल ने  109 गेंदों पर 9 चौकों और 1 छक्के की मदद से 100 रन बनाए. इंग्लैंड के खिलाफ उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा था और उनकी काफी आलोचना भी हुई थी. इसके बाद राहुल ने बांग्लादेश के विरुद्ध 77 रनों की अहम पारी खेली थी.

यह भी पढ़ें:- ICC CWC 2019: हेडिंग्ले स्टेडियम की ऊपर से गुजरा कश्मीर के लिए इंसाफ मांगता हवाईजाहज

बता दें कि श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया था. श्रीलंका की शुरुआत तो खराब रही थी मगर एंजेलो मैथ्यूज और लाहिरू थिरिमाने की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत टीम ने 264 रन बनाए. भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए. उनके अलावा हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार और रविन्द्र जड़ेजा ने 1-1 विकेट लिए.

भारतीय पारी की बात करें तो 39 ओवर्स तक भारत का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 230 रन था. क्रीज पर के राहुल के साथ कप्तान विराट कोहली मौजूद थे. भारत को जीत के लिए 35 रनों की आवश्यकता थी.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड