IND vs SL 3rd ODI 2024 Live Telecast On DD Sports: आज भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा तीसरा वनडे मुकाबला, यहां जानें कब- कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीसरा वनडे मुकाबला आज यानि 7 अगस्त को खेला जाएगा. यह मैच आर.प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में खेला जाएगा. यह मैच दोपहर 2:30 बजे से भारतीय समय अनुसार पर शुरू होगा. तीन मैचों की वनडे की सीरीज में मेजबान टीम 1-0 से आगे हैं.

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (Photo Credits: Twitter)

IND vs SL 3rd ODI 2024 Live Telecast On DD Sports:  भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीसरा वनडे मुकाबला आज यानि 7 अगस्त को खेला जाएगा. यह मैच आर.प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में खेला जाएगा. यह मैच दोपहर 2:30 बजे से भारतीय समय अनुसार पर शुरू होगा. तीन मैचों की वनडे की सीरीज में मेजबान टीम 1-0 से आगे हैं. पहला वनडे मैच ड्रा हुआ था. जबकि दूसरे वनडे मैच में श्रीलंका ने टीम इंडिया को 32 रनों से हरा दिया. अब तीसरे वनडे मैच के ऊपर सभी की निगाहें होंगी. टीम इंडिया तीसरे वनडे मैच को जीत कर सीरीज में बराबरी करना चाहेगी. वहीं श्रीलंका की नजरें श्रृंखला पर कब्जा जमाने पर होगी. यह भी पढें: IND vs SL 3rd ODI 2024 Live Streaming: तीसरे वनडे में श्रीलंका को हराकर सीरीज बराबरी करने उतरेगी टीम इंडिया, यहां जानें कब- कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण

कितने बजे शुरू होंगे मुकाबले

भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा वनडे मुकाबला दोपहर 2:30 बजे (भारतीय समय) से शुरू होगा. वहीं, दोनों कप्तान 2 बजे टॉस के लिए मैदान पर नजर आएंगे.

कब- कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण

टीम इंडिया और श्रीलंका सीरीज का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर किया जाएगा. सोनी टेन 5 में इंग्लिश कॉमेंट्री आएगी. सोनी टेन 3 में हिंदी कॉमेंट्री सुनी जा सकेगी. इसके अलावा मोबाइल पर सोनी लिव में लाइव स्ट्रीमिंग होगी. इस सीरीज का प्रसारण हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगा. मोबाइल पर मैच देखने के लिए आपको सोनी लाइव का सब्सक्रिप्शन लेना होगा.

क्या डीडी स्पोर्ट्स पर भारत बनाम श्रीलंका वनडे सीरीज का लाइव प्रसारण होगा?

बता दें की भारत बनाम श्रीलंका वनडे सीरीज का लाइव टेलीकास्ट दूरदर्शन पर भी उपलब्ध होगा. चूँकि डीडी स्पोर्ट्स पेरिस ओलंपिक 2024 का प्रसारण करेगा, इसलिए भारत बनाम श्रीलंका का लाइव टेलीकास्ट केवल डीडी फ्री डिश और अन्य डीटीटी (डिजिटल टेरेस्ट्रियल टेलीविज़न) उपयोगकर्ताओं के लिए डीडी भारती 1.0 पर उपलब्ध होगा. डीडी स्पोर्ट्स या डीडी भारती पर भारत बनाम श्रीलंका का सीधा प्रसारण. वहीं केबल टीवी या डीटीएच प्लेटफॉर्म जैसे एयरटेल डिजिटल टीवी, टाटा प्ले, डिश टीवी आदि पर उपलब्ध नहीं होगा.

दोनों टीमों की स्क्वाड

टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रियान पराग, अक्षर पटेल, खलील अहमद और हर्षित राणा.

श्रीलंका: चरिथ असलंका (कप्तान), पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, कामिंदु मेंडिस, जेनिथ लियानगे, निशान मदुश्का, जेफरी वेंडरसे, डुनिथ वेललागे, चमिका करुणारत्ने, महीश थीक्षाना, अकिला धनंजय, दिलशान मदुशंका, मथीशा पथिराना और असिथा फर्नांडो.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड