IND vs SL 3rd ODI 2024 Live Streaming: तीसरे वनडे में श्रीलंका को हराकर सीरीज बराबरी करने उतरेगी टीम इंडिया, यहां जानें कब- कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण
भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीसरा वनडे मुकाबला 7 अगस्त को खेला जाएगा. यह मैच आर.प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में खेला जाएगा. यह मैच दोपहर 2:30 बजे से भारतीय समय अनुसार पर शुरू होगा. तीन मैचों की वनडे की सीरीज में मेजबान टीम 1-0 से आगे हैं.
IND vs SL 3rd ODI 2024 Live Streaming: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीसरा वनडे मुकाबला 7 अगस्त को खेला जाएगा. यह मैच आर.प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में खेला जाएगा. यह मैच दोपहर 2:30 बजे से भारतीय समय अनुसार पर शुरू होगा. तीन मैचों की वनडे की सीरीज में मेजबान टीम 1-0 से आगे हैं. पहला वनडे मैच ड्रा हुआ था. तो वहीं दूसरे वनडे मैच में श्रीलंका ने टीम इंडिया को 32 रन से हरा दिया. अब तीसरे वनडे मैच के ऊपर सभी की निगाहें होंगी. टीम इंडिया तीसरे वनडे मैच को जीत कर सीरीज में बराबरी करना चाहेगी. वहीं श्रीलंका की नजरें श्रृंखला पर कब्जा जमाने पर होगी. यह भी पढ़ें: IND vs SL 3rd ODI 2024 Dream11 Team Prediction: भारत और श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे में कड़ी टक्कर, यहां जानें कैसे चुने बेस्ट फैंटेसी प्लेइंग इलेवन
हेड टू हेड रिकॉर्ड
बता दें कि टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच अबतक कुल 170 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने 99 मुकाबलों में जीत हासिल की है. जबकि 58 मैच श्रीलंका ने जीता है. इस बीच 2 मैच टाई और 11 मैच बेनतीजा रहे हैं. वहीं पिछले 7 वनडे मैचों की बात करें तो टीम इंडिया ने 6 मैचों में श्रीलंका को हराया है. जबकि श्रीलंका की टीम सिर्फ एक बार जीत दर्ज कर सकी हैं.
कितने बजे शुरू होंगे मुकाबले
भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा वनडे मुकाबला दोपहर 2:30 बजे (भारतीय समय) से शुरू होगा. वहीं, दोनों कप्तान 2 बजे टॉस के लिए मैदान पर नजर आएंगे.
कब- कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण
टीम इंडिया और श्रीलंका सीरीज का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर किया जाएगा. सोनी टेन 5 में इंग्लिश कॉमेंट्री आएगी. सोनी टेन 3 में हिंदी कॉमेंट्री सुनी जा सकेगी. इसके अलावा मोबाइल पर सोनी लिव में लाइव स्ट्रीमिंग होगी. इस सीरीज का प्रसारण हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगा. मोबाइल पर मैच देखने के लिए आपको सोनी लाइव का सब्सक्रिप्शन लेना होगा.
दोनों टीमों की स्क्वाड
टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रियान पराग, अक्षर पटेल, खलील अहमद और हर्षित राणा.
श्रीलंका: चरिथ असलंका (कप्तान), पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, कामिंदु मेंडिस, जेनिथ लियानगे, निशान मदुश्का, जेफरी वेंडरसे, डुनिथ वेललागे, चमिका करुणारत्ने, महीश थीक्षाना, अकिला धनंजय, दिलशान मदुशंका, मथीशा पथिराना और असिथा फर्नांडो.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 06, 2024 05:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

