क्रिकेट

IND vs SL 1st T20: इन भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 में चटकाए हैं सर्वाधिक विकेट

हेड टू हेड की बात करें तो भारत का पलड़ा भारी नजर आता है. भारत और श्रीलंका टी20 में 19 बार आमने-सामने टकराए हैं और इस दौरान भारतीय टीम को 13 बार तथा श्रीलंका को 5 बार जीत मिली है तथा एक मैच बिना नतीजे के समाप्त हुआ. टी20 सीरीज में टीम इंडिया में कई युवा गेंदबाजों है और ये सभी गेंदबाज इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करके अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे.

IND vs SL 1st T20: इन भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 में चटकाए हैं सर्वाधिक विकेट
भारतीय क्रिकेट टीम (Photo Credits: BCCI)

मुंबई: भारत (India) और श्रीलंका (Sri lanka) के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज (T20 Series) का पहला मुकाबला आज कोलंबो (Colombo) के आर प्रेमदासा स्टेडियम (R Premadasa Stadium) में खेला जाएगा. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से शुरू होगा. भारतीय टीम वनडे सीरीज जीतने के बाद टी20 सीरीज में भी जीत दर्ज करना चाहेगी. टी20 सीरीज के लिए दोनों ही टीमों में युवा खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त प्रतिद्वंदिता की उम्मीद है. IND vs SL 1st T20: इन भारतीय बल्लेबाजों ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 में बनाए हैं सर्वाधिक रन

हेड टू हेड की बात करें तो भारत का पलड़ा भारी नजर आता है. भारत और श्रीलंका टी20 में 19 बार आमने-सामने टकराए हैं और इस दौरान भारतीय टीम को 13 बार तथा श्रीलंका को 5 बार जीत मिली है तथा एक मैच बिना नतीजे के समाप्त हुआ. टी20 सीरीज में टीम इंडिया में कई युवा गेंदबाजों है और ये सभी गेंदबाज इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करके अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे.

श्रीलंका के खिलाफ टी20 में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज

आर अश्विन

आर अश्विन इस समय इंग्लैंड दौरे पर हैं. अश्विन अब केवल टेस्ट में ही नजर आते हैं. अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ 6 मैचों में 112 रन खर्च करते हुए 13 विकेट चटकाए हैं. अश्विन का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 8 रन देकर 4 विकेट लेना है.

युजवेंद्र चहल

युजवेंद्र चहल के लिए ये दौरा बहुत अहम साबित होने वाले हैं. चहल को टी20 विश्व कप में अपनी दावेदारी और मजूबत करने के लिए श्रीलंका के खिलाफ जबरदस्त गेंदबाजी करनी होगी. चहल का श्रीलंका के खिलाफ टी20 में रिकॉर्ड भी बेहतरीन है और वह भारत के लिए सर्वाधिक विकेट चटकने वाले गेंदबाज हैं. युजवेंद्र चहल ने 6 मैचों में 14 विकेट चटकाए हैं.

कुलदीप यादव

श्रीलंका के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज में वो अच्छा करना चाहेंगे और उनका रिकॉर्ड भी इस बात का सबूत है. कुलदीप ने श्रीलंका के खिलाफ 6 मैचों में 7.70 की इकॉनमी रेट से रन खर्च करते हुए 10 विकेट हासिल किये हैं. कुलदीप पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 25, 2021 04:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).