क्रिकेट

IND vs SL 1st ODI Live Score Update: टीम इंडिया की पारी लड़खड़ाई, वानिंदु हसरंगा ने विराट कोहली को बनाया अपना शिकार

आज भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बीच के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. वनडे सीरीज़ के लिए टीम इंडिया बिल्कुल अलग दिखाई देगी जिसमें कई सीनियर खिलाड़ी मौजूद हैं.

IND vs SL 1st ODI Live Score Update: टीम इंडिया की पारी लड़खड़ाई, वानिंदु हसरंगा ने विराट कोहली को बनाया अपना शिकार
श्रीलंका क्रिकेट टीम (Photo Credits: Twitter)

IND vs SL, 1st ODI: आज भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बीच के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. वनडे सीरीज़ के लिए टीम इंडिया बिल्कुल अलग दिखाई देगी जिसमें कई सीनियर खिलाड़ी मौजूद हैं. टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच अब तक हुई भिड़ंत में भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहा है. अब तक दोनों टीमें में कुल 168 वनडे मुकाबले खेले गए है. इस दौरान टीम इंडिया ने 99 मुकाबले जीते हैं, जबकि श्रीलंका ने महज 57 मैच अपने नाम किए हैं. इस बीच 1 मैच टाई और 11 मैच बेनतीजा रहे हैं. दिलचस्प रूप से टीम इंडिया ने पिछले 6 वनडे में श्रीलंका को शिकस्त दी है. आखिरी बार 2021 में श्रीलंका ने भारत के खिलाफ कोई वनडे जीता था. इस बीच श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट खोकर 230 रन बनाई. श्रीलंका की तरफ से स्टार आलराउंडर डुनिथ वेलालेज ने सबसे ज्यादा नाबाद 66 रनों की शानदार पारी खेली. टीम इंडिया ओर ओर से अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट चटकाए. टीम इंडिया को ये मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 231 रन बनाने हैं. लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को चौथा बड़ा झटका लगा हैं. विराट कोहली 24 रन बनाकर वानिंदु हसरंगा का शिकार हुए. टीम इंडिया का स्कोर 130/4. IND vs SL 1st ODI Live Score Update: टीम इंडिया का तीसरा विकेट गिरा, वॉशिंगटन सुंदर 5 रन बनाकर आउट

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 02, 2024 08:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).