IND vs SCO ICC U19 Womens T20 WC 2025 Scorecard: टीम इंडिया ने स्कॉटलैंड को 150 रनों से हराया, गोंगाडी त्रिशा ने किया गेंद और बल्ले से कमाल का प्रदर्शन
आईसीसी अंडर 19 महिला टी20 विश्व कप 2025 का सुपर सिक्स 10वां मैच 28 जनवरी को भारतीय महिला अंडर-19 राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और स्कॉटलैंड महिला अंडर-19 राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच कुआलालंपुर के बयूमास ओवल में खेला गया. इस मैच में टीम इंडिया ने स्कॉटलैंड पर 150 रनों की बड़ी जीत दर्ज की.
Indian Womens Under 19 National Cricket Team vs Scotland Womens Under 19 National Cricket Team: आईसीसी अंडर 19 महिला टी20 विश्व कप 2025 का सुपर सिक्स 10वां मैच 28 जनवरी को भारतीय महिला अंडर-19 राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और स्कॉटलैंड महिला अंडर-19 राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच कुआलालंपुर के बयूमास ओवल में खेला गया. इस मैच में टीम इंडिया ने स्कॉटलैंड पर 150 रनों की बड़ी जीत दर्ज की. यह टीम इंडिया की टूर्नामेंट में लगातार पांचवीं जीत है. भारतीय टीम अब विश्व कप में अपराजेय रही है. इस मैच में भारत की ओर से गोंगाडी त्रिशा ने गेंद और बल्ले दोनों से कमाल का प्रदर्शन किया. गोंगाडी त्रिशा ने 59 गेंदों में नाबाद 110 रनों की शतकीय पारी खेली. इसके अलावा गेंदबाजी में 2 ओवर में 6 रन देकर 3 विकेट चटकाई. त्रिशा अपने शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गई.
मैच की बात करें तो स्कॉटलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 1 विकेट के नुकसान पर 208 रन बनाई. जी कमलिनी और गोंगाडी त्रिशा ने भारत को शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 147 रनों की साझेदारी की. फिर जी कमलिनी को मैसी मैसीरा ने आउट कर दिया और स्कॉटलैंड को पहली सफलता दिलाई. लेकिन इसके बाद स्कॉटलैंड की टीम एक भी विकेट नहीं चटका पाई.
भारत की ओर से गोंगाडी त्रिशा ने 59 गेंदों में नाबाद 110 रनों की धमाकेदार पारी खेली. इस दौरान उन्होंने ने 13 चौके और 4 छक्के लगाए. जबकि विकेटकीपर जी कमलिनी ने 42 गेंदों में 51 रन बनाई. वहीं सानिका चालके ने भी 20 गेंदों में 29 रन का योगदान दी.
209 रन के जवाब में स्कॉटलैंड की टीम 14 ओवर में 58 रन पट सिमट गई. स्कॉटलैंड की ओर से पिप्पा केली और एम्मा वाल्सिंघम ने 12-12 रन बनाई. जबकि तीन बल्लेबाज बिना खाता खोले आउट हो गई. टीम इंडिया की तरफ से गेंदबाजी में आयुषी शुक्ला ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाई. इसके अलावा वैष्णवी शर्मा और गोंगाडी त्रिशा को 3-3 विकेट मिले.