क्रिकेट

IND vs SA T20 World Cup 2024 Final: आर्टिस्ट ने दीवार पर कोयले से बनाई रोहित शर्मा की तस्वीर, फाइनल मुकाबले के लिए दी शुभकामनाएं

टी20 विश्व कप 2024 के खिताबी मुकाबले में भारत और द. अफ्रीका के बीच शनिवार यानी आज ब्लॉकबस्टर मुकाबला होगा. हर किसी की निगाहें इस मैच पर टिकी हुई हैं. वहीं, अमरोहा के युवा आर्टिस्ट जुहैब खान ने इस मौके पर दीवार पर कोयले से रोहित शर्मा की एक खास तस्वीर बनाई है.

IND vs SA T20 World Cup 2024 Final: आर्टिस्ट ने दीवार पर कोयले से बनाई रोहित शर्मा की तस्वीर, फाइनल मुकाबले के लिए दी शुभकामनाएं
आर्टिस्ट ने बनाई रोहित की तस्वीर (Photo: IANS)

अमरोहा (उत्तर प्रदेश), 29 जून: टी20 विश्व कप 2024 के खिताबी मुकाबले में भारत और द. अफ्रीका के बीच शनिवार यानी आज ब्लॉकबस्टर मुकाबला होगा. हर किसी की निगाहें इस मैच पर टिकी हुई हैं. वहीं, अमरोहा के युवा आर्टिस्ट जुहैब खान ने इस मौके पर दीवार पर कोयले से रोहित शर्मा की एक खास तस्वीर बनाई है. यह भी पढें: IND vs SA T20 World Cup 2024 Final: आज बारबाडोस में 11 साल का लम्बा इंतजार खत्म करने उतरेगी टीम इंडिया, ट्रॉफी जीतने का बड़ा मौका

जुहैब खान ने कोयले से रोहित शर्मा की एक स्पेशल तस्वीर बनाई और पूरी टीम को शुभकामनाएं दी. उसने इस तस्वीर में पूरी टीम के लिए एक खास मैसेज में बेस्ट ऑफ लक लिखा.

जुहैब खान ने कहा, "भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच फाइनल मैच खेला जाना है. इसलिए मैंने यह तस्वीर बनाई है, मुझे उम्मीद है कि भारत यह मैच जीतेगा और पूरे देशवासी इस खुशी का जश्न मनाएंगे."

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच शनिवार रात 8 बजे से टी20 विश्व कप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. बारबाडोस में होने वाले फाइनल मैच से पहले देश भर में प्रार्थनाओं का दौर शुरू हो गया है. हर कोई अपने-अपने अंदाज में भारत की जीत की दुआ मांग रहा है.

भारतीय क्रिकेट फैंस में टी20 विश्व कप को लेकर गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है. क्या बच्चे, क्या बूढ़े, हर कोई भारत माता की जय और जीतेगा इंडिया के नारे लगा रहा है. ऐसे कई वीडियो सोशल मीडिया पर आए हैं, जिसमें फैंस हाथ में तिरंगा और विराट कोहली-रोहित शर्मा की फोटो लिए जश्न में डूबे हैं.

टी20 विश्व कप 2024 में टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका दो ऐसी टीमें हैं, जो अब तक एक भी मैच हारे बिना फाइनल में पहुंची है. इन दोनों में जो भी टीम ट्रॉफी जीतेगी वो टूर्नामेंट के सभी मैच जीतते हुए टी20 ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम बन जाएगी. नॉकआउट में भारत को 57 प्रतिशत सफलता मिली, जबकि दक्षिण अफ्रीका का यह रिकॉर्ड काफी खराब है. उसने 67 प्रतिशत नॉकआउट मैच गंवाए.

दोनों ही टीमें शानदार फॉर्म में है और एक दूसरे को कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार है. टीम इंडिया अपना आईसीसी ट्रॉफी का 11 साल पुराना सूखा खत्म करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. जबकि दक्षिण अफ्रीका सभी प्रारूपों में पिछले सात विश्व कप सेमीफाइनल में हार के बाद पहली बार फाइनल में है.

टूर्नामेंट के इतिहास में टी20 विश्व कप में दोनों टीमें छह बार आमने-सामने हुई है, जिसमें भारत का पलड़ा 4-2 से भारी रहा है। मौजूदा टूर्नामेंट में भी भारत का पलड़ा अफ्रीकी टीम के मुकाबले हावी नजर आ रहा है. भारतीय टीम ने मजबूत गेंदबाजी के साथ ही बल्लेबाजी में भी अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है. वहीं, अफ्रीकी गेंदबाजी बेहद खतरनाक है, लेकिन बल्लेबाजी के पैमाने पर अफ्रीकी टीम थोड़ी कमजोर रही.

रोहित शर्मा एंड कंपनी के पास मौका, माहौल, मोमेंटम, दस्तूर सब कुछ है. इस मुकाबले को लेकर पूरे देश में गजब का उत्साह है. दिलचस्प बात यह है कि कई शहरों में जगह-जगह मैच देखने के लिए इंतजाम किए गए हैं और क्रिकेट प्रेमी इस ऐतिहासिक दिन को त्योहार की तरह मना रहे हैं.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 29, 2024 03:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).