IND vs SA T20 Series: चौथे टी20 मुकाबले में इन धुरंधरों के साथ मैदान में उतर सकती हैं टीम इंडिया, यहां देखें संभावित प्लेइंग इलेवन

चौथे मुकाबले में आवेश खान को आराम दिया जा सकता है. बता दें कि तीसरे टी20 मुकाबले में आवेश खान ने 4 ओवर में 35 रन खर्च किए. ऐसा ही हाल अनुभवी भुवनेश्वर कुमार का भी रहा था. उन्होंने भी 21 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया था.

टीम इंडिया (Photo Credits: Twitter/BCCI)

मुंबई: टीम इंडिया (Team India) ने दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. टीम इंडिया कल खेले जाने वाले चौथे टी20 में बराबरी करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. चौथे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया अपनी प्लेइंग इलेवन में बड़े बदलाव कर सकती हैं. केएल राहुल (KL Rahul) चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए थे. ऐसे में ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को टी20 सीरीज की कमान सौंपी गई. IND vs SA 4th T20: जानिए कब, कहां, कैसे देखें टीम इंडिया-दक्षिण अफ्रीका चौथा टी20 मैच लाइव

चौथा टी20 मुकाबला कल शाम को सात बजे से राजकोट में खेला जाएगा. इस मैच को हर हाल में जीतकर भारतीय टीम सीरीज को 2-2 की बराबरी पर लाना चाहेगी. चौथे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया के बल्लेबाजी ऑर्डर में बदलाव होने की गुंजाइश बेहद कम है. बदलाव गेंदबाजी विभाग में देखने को मिल सकते हैं. इस मैच में तेज गेंदबाज उमरान मलिक को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है.

आईपीएल 2022 में तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने 14 मैचों में 22 विकेट के साथ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में चौथा स्थान हासिल किया था. इस दौरान उन्होंने एक बार पांच विकेट लिया था. ऐसे शानदार खेल के बाद कटक में ये तेज गेंदबाज अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला मैच खेलते दिख सकता है.

चौथे मुकाबले में आवेश खान को आराम दिया जा सकता है. बता दें कि तीसरे टी20 मुकाबले में आवेश खान ने 4 ओवर में 35 रन खर्च किए. ऐसा ही हाल अनुभवी भुवनेश्वर कुमार का भी रहा था. उन्होंने भी 21 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया था. टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच चौथा मैच राजकोट में कल खेला जाएगा. वहीं इस सीरीज का पांचवा और आखिरी मैच 19 जून को बेंगलुरु में आयोजित होगा.

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन:-

ईशान किशन, ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, हर्षल पटेल, उमरान मलिक.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia, 1st ODI Match Scorecard: डरबन में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 298 रनों का लक्ष्य, मैथ्यू ब्रीट्ज़के ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 1st ODI Match Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia, 1st ODI Match Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? डरबन में दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहले वनडे को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट