क्रिकेट

IND vs SA 4th T20: जानिए कब, कहां, कैसे देखें टीम इंडिया-दक्षिण अफ्रीका चौथा टी20 मैच लाइव

टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच अब तक 18 टी20 मुकाबले आयोजित हुए हैं. जिसमें से टीम इंडिया ने 10 मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं. 8 मैच दक्षिण अफ्रीका ने जीते हैं. भारतीय सरजमीं पर दोनों टीमों ने 6 मैच खेले, जिसमें से 2 मैच भारत ने तो वहीं 5 मैच दक्षिण अफ्रीका की टीम जीती हैं. जबकि दक्षिण अफ्रीका में हुए 7 टी20 मैचों में से भारत ने 5 और दक्षिण अफ्रीका ने 2 मैच अपने नाम किए हैं.

IND vs SA 4th T20: जानिए कब, कहां, कैसे देखें टीम इंडिया-दक्षिण अफ्रीका चौथा टी20 मैच लाइव
टीम इंडिया (Photo Credits: Twitter/BCCI)

मुंबई: टीम इंडिया (Team India) और दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के बीच चौथा टी20 (T20) मुकाबला कल शाम को सात बजे राजकोट (Rajkot) में खेला जाएगा. दक्षिण अफ्रीका की टीम ने पहले दोनों मुकाबले जीतकर सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाई हैं. वहीं विशाखापट्टनम में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने 48 रन से जोरदार जीत दर्ज की और सीरीज में वापसी कर ली हैं. चौथे टी20 मैच में टीम इंडिया को तीसरे मुकाबले की लय बरकरार रखने की उम्मीद होगी. IND vs ENG Test Series: इंग्लैंड दौरे से पहले ही टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, ये धुरंधर खिलाड़ी हुआ बाहर

बता दें कि इस महामुकाबले में टीम इंडिया की कमान जहां युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के हाथों में है, वहीं की दक्षिण अफ्रीका अगुवाई तेम्बा बावुमा कर रहे हैं. इस रोमांचक मुकाबले को क्रिकेट प्रेमी देश में स्‍टार स्‍पोर्ट्स 1, स्‍टार स्‍पोर्ट्स 1 एचडी, स्‍टार स्‍पोर्ट्स 2, स्‍टार स्‍पोर्ट्स 2 एचडी और स्‍टार स्‍पोर्ट्स हिंदी एचडी नेटवर्क पर देख सकते हैं, वहीं मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+हॉटस्टार ऐप पर देखने को मिलेगी. मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा.

टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच अब तक 18 टी20 मुकाबले आयोजित हुए हैं. जिसमें से टीम इंडिया ने 10 मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं. 8 मैच दक्षिण अफ्रीका ने जीते हैं. भारतीय सरजमीं पर दोनों टीमों ने 6 मैच खेले, जिसमें से 2 मैच भारत ने तो वहीं 5 मैच दक्षिण अफ्रीका की टीम जीती हैं. जबकि दक्षिण अफ्रीका में हुए 7 टी20 मैचों में से भारत ने 5 और दक्षिण अफ्रीका ने 2 मैच अपने नाम किए हैं. बाकी के 4 मैच न्यूट्रल वेन्यू पर खेले गए हैं. जिसमें से टीम इंडिया 3 मैच जीती हैं, तो साउथ दक्षिण अफ्रीका ने महज एक मैच जीता हैं.

टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच 17 जून को चौथा मुकाबला सौराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन, राजकोट में खेला जाएगा. साथ ही आखिरी और पांचवा टी20 मुकाबला 19 जून को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में खेला जाएगा. यह सारे मुकाबले शाम 7 बजे से शुरू होंगे.

दोनों टीमों के संभावित प्लेइंग इलेवन:-

टीम इंडिया: ईशान किशन, रुतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, रवि बिश्नोई, उमरान मलिक, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, अवेश खान

दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्क्रम, टेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वान डेर डूसें, डेविड मिलर, वेन पार्नेल, ड्वेन प्रीटोरियस, केशव महाराज, तबरेज़ शम्सी, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 16, 2022 04:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).