IND vs SA T20 Series 2025: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टेस्ट और वनडे के बाद टी20 का रोमांच, जानें कब और कहां खेली जाएगी 5 मैचों की सीरीज?

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 मुकाबला रोमांचक होता रहा है. दोनों देशों के बीच अब तक 31 टी20 मुकाबले खेले गए हैं. भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहा है. भारत ने 18 मैच जीते हैं, जबकि 12 मैचों में दक्षिण अफ्रीका को जीत मिली है। 1 मैच का परिणाम नहीं मिला है.

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (Photo: @ProteasMenCSA/@BCCI)

South Africa National Cricket Team vs India National Cricket Team: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट और वनडे सीरीज संपन्न हो चुकी है. टेस्ट सीरीज में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 0-2 से हराया, तो वनडे सीरीज में भारत ने 2-1 से जीत दर्ज की. टेस्ट और वनडे सीरीज के बाद दोनों देशों के बीच 5 टी20 मैचों की रोमांचक सीरीज खेली जानी है. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत 9 दिसंबर को होगी. 9 दिसंबर को पहला मुकाबला कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जाएगा. 11 दिसंबर को दूसरा मुकाबला मुल्लानपुर, चंडीगढ़ में खेला जाएगा. तीसरा टी20 मुकाबला 14 दिसंबर को धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश में खेला जाएगा। 17 दिसंबर को चौथा टी20 मुकाबला इकाना स्टेडियम, लखनऊ में खेला जाएगा. सीरीज का पांचवां और अंतिम टी20 मैच 19 दिसंबर को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा. सिर्फ 2 बल्लेबाज, जिनके नाम भारत-साउथ अफ्रीका के बीच टी20 क्रिकेट में 1 से ज्यादा शतक

सभी मैचों के लिए टॉस शाम 6:30 बजे होगा. मैच की शुरुआत 7 बजे से होगी.

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 मुकाबला रोमांचक होता रहा है. दोनों देशों के बीच अब तक 31 टी20 मुकाबले खेले गए हैं. भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहा है. भारत ने 18 मैच जीते हैं, जबकि 12 मैचों में दक्षिण अफ्रीका को जीत मिली है। 1 मैच का परिणाम नहीं मिला है.

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाली टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमों के स्क्वाड का ऐलान कर दिया गया है.

टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम:सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वाशिंगटन सुंदर

टी20 सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम: ऐडन मार्कराम (कप्तान), ओटनाइल बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, क्विंटन डी कॉक, टोनी डी जोर्जी, डोनोवोन फरेरा, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को यानसेन, केशव महाराज, लुंगी एंगिडी, ट्रिस्टन स्टब्स, एनरिक नॉर्किया, डेविड मिलर, जॉर्ज लिंडे, क्वेना मफाका

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies vs South Africa, T20 World Cup 2026 47th Match Preview: आज वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Weather Forecast Today, February 26: उत्तर भारत में समय से पहले गर्मी की दस्तक, दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में कैसा रहेगा आज का मौसम? जानें IMD का पूर्वानुमान

West Indies vs South Africa, T20 World Cup 2026 47th Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का बड़ा मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies vs South Africa T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

\