IND vs SA, 4th T20I Match 1st Inning Scorecard: जोहानसबर्ग में तिलक वर्मा और संजू सैमसन ने मचाया तांडव, टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 284 रनों का विशाल लक्ष्य; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम चार मैचों की टी20 सीरीज का चौथा और आखिरी मुकाबला आज यानी 15 नवंबर को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला जोहानसबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को रनों से हरा दिया हैं. इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली हैं.
South Africa National Cricket Team vs India National Cricket Team, 4th T20I Match Scorecard Update: दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम चार मैचों की टी20 सीरीज का चौथा और आखिरी मुकाबला आज यानी 15 नवंबर को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला जोहानसबर्ग (Johannesburg) के वांडरर्स स्टेडियम (The Wanderers Stadium) में खेला जा रहा हैं. तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को रनों से हरा दिया हैं. इसके साथ ही टीम इंडिया (Team India) ने सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली हैं. इस सीरीज में साउथ अफ्रीका की कमान एडेन मार्कराम (Aiden Markram) के कंधों पर हैं. जबकि, टीम इंडिया की अगुवाई सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहे हैं. Tilak Varma Century: संजू सैमसन के बाद तिलक वर्मा ने भी ठोका शतक, टीम इंडिया का स्कोर 250 के पार
यहां देखें पहली इनिंग का स्कोरकार्ड:
4th T20I: India 283/1 in 20 overs (S Samson 109*, T Varma 120*) against South Africa in Johannesburg#INDvSA #INDvsSA
Live Scorecard: https://t.co/3AYe15VaFK
Live Updates: https://t.co/KboyjCKDwF pic.twitter.com/zDspxTnF6J
— CricketNDTV (@CricketNDTV) November 15, 2024
इस बीच चौथे और आखिरी टी20 मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरूआत शानदार रहीं और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 35 गेंदों पर 73 रन जड़ दिए.
टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवरों में एक विकेट खोकर 283 रन बनाए. टीम इंडिया की तरफ से तिलत वर्मा ने सबसे ज्यादा नाबाद 120 रनों की धमाकेदार पारी खेली. इस आतिशी पारी के दौरान तिलत वर्मा ने महज 47 गेंदों पर नौ चौके हुए 10 छक्के लगाए. तिलत वर्मा के अलावा संजू सैमसन ने भी महज 56 गेंदों पर छह चौके और नौ छक्के जड़कर 109 रन बनाए.
दक्षिण अफ्रीका की टीम को लूथो सिपाम्ला ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. दक्षिण अफ्रीका की ओर से लूथो सिपाम्ला ने सबसे ज्यादा एक विकेट अपने नाम किए. दक्षिण अफ्रीका की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 284 रन बनाने हैं. टीम इंडिया यह मुकाबला जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 15, 2024 10:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

