क्रिकेट

IND vs SA 1st T20 Likely Playing XI: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तिलक वर्मा को मिलेगा मौका? पहले टी20 मुकाबले में इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ उतर सकती हैं टीम इंडिया; संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए चुने गए खिलाड़ियों को आराम दिया गया है. एक बार फिर टी20 सीरीज के लिए एक युवा टीम का चयन हुआ है. जो टीम बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज खेली थी, लगभग उन्हीं खिलाड़ियों को दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए मौका मिला है.

IND vs SA 1st T20 Likely Playing XI: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तिलक वर्मा को मिलेगा मौका? पहले टी20 मुकाबले में इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ उतर सकती हैं टीम इंडिया; संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर
भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (Photo Credit: BCCI/Twitter)

South Africa National Cricket Team vs Indian National Cricket Team, T20 Series 2024: साउथ अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच चार मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज़ (T20I Series) का आगाज 08 नवंबर से होगा. यह चारों मुकाबले डरबन (Durban), गेकेबरहा (Gqeberha), सेंचुरियन (Centurion) और जोहान्सबर्ग (Johannesburg) में खेले जाएंगे. अफ्रीका दौरे पर टीम इंडिया अपनी जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगा, जिसने पिछली बार सबसे छोटे प्रारूप में खेलते हुए श्रीलंका (Sri Lanka) को 3-0 से हराया था. सितंबर में आयरलैंड (Ireland) के खिलाफ़ 1-1 से ड्रॉ खेलने और बांग्लादेश (Bangladesh) के खिलाफ 3-0 से जीत हासिल करने के बाद दक्षिण अफ्रीका (South Africa) सीरीज़ में उतरेगी. Hardik Pandya T20 Stats Against South Africa: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार्दिक पांड्या का कुछ ऐसा रहा है प्रदर्शन, घातक आलराउंडर के आकंडों पर एक नजर

दक्षिण अफ्रीका टी20 विश्व कप 2024 में अपनी मामूली हार के बाद भारत से अपना बदला लेने के लिए उत्सुक होगा. भारतीय टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथ में होगी. टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत 8 नवंबर से होगी. पहला मैच किंग्समीड में खेला जाएगा, दूसरा 10 नवंबर सेंट जार्ज ओवल में आयोजित होगा, तीसरा 13 नवंबर सुपरस्पोर्ट पार्क स्टेडियम में और चौथा टी20 15 नवंबर को वान्डेरर्स स्टेडियम में खेला जाएगा. सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से खेले जाएंगे.

4 मैचों की इस सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करेंगे. इस सीरीज में कुछ युवा भारतीय खिलाड़ी भी अपना डेब्यू कर सकते हैं. दूसरी तरफ प्रोटियाज टीम की कमान एडेन मार्करम संभालेंगे.

हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs SA Head To Head Record)

बता दें कि दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला साल 2006 में खेला गया था. टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच कुल 27 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने 15 मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं जबकि साउथ अफ्रीका की टीम 11 बार विजयी हुआ है. 1 मैच बिना किसी नतीजे के रहा है. हेड टू हेड में टीम इंडिया का पड़ला भारी नजर आ रहा है. देखना होगा कि नवंबर में होने वाली टी20 सीरीज में कौन सी टीम जीतती है. बता दें कि आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 फाइनल के बाद ये दोनों टीमें पहली बार कोई टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेलते हुए नजर आएंगी.

अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन करेंगे पारी का आगाज?

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए चुने गए खिलाड़ियों को आराम दिया गया है. एक बार फिर टी20 सीरीज के लिए एक युवा टीम का चयन हुआ है. जो टीम बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज खेली थी, लगभग उन्हीं खिलाड़ियों को दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए मौका मिला है.

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 में विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा पारी का आगाज कर सकते हैं. इसके बाद तीन नंबर पर तिलक वर्मा बल्लेबाजी करते नजर आ सकते हैं. तिलक वर्मा की लंबे वक्त बाद टीम में वापसी हुई है. इसके बाद फिर चार नंबर पर कप्तान सूर्यकुमार यादव का खेलना तय है.

छह गेंदबाजों के साथ उतर सकती है टीम इंडिया

पांच नंबर पर स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और छह नंबर पर रिंकू सिंह मैच फिनिशर की भूमिका में नजर आ सकते हैं. इन दोनों खिलाड़ियों पर तेजी से रन बनाने और मैच फिनिश करने की जिम्मेदारी रहेगी. इन दोनों के बाद अक्षर पटेल के खेलने की संभावना है. गेंदबाजी की बात करें तो हार्दिक पांड्या के रहने से टीम में सिर्फ दो तेज गेंदबाजों के रहने की उम्मीद है.

साथ ही रवि बिश्नोई और वरुण चक्रवर्ती दो मेन स्पिनर रह सकते हैं. इस तरह से टीम इंडिया के पास गेंदबाजी के कुल छह विकल्प रहेंगे. अर्शदीप सिंह, आवेश खान और हार्दिक पांड्या तेज गेंदबाजी का जिम्मा संभाल लेंगे. वहीं वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई और अक्षर पटेल स्पिन विभाग संभाल लेंगे.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 में टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और आवेश खान.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 06, 2024 09:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).