IND vs PAK T20 World Cup 2026: क्या आज फिर नहीं होगा हैंडशेक? जानिए क्या कहता है ICC का नियम और क्यों बरकरार है सस्पेंस

मैच से पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा दोनों ने ही इस सवाल पर सस्पेंस बनाए रखा. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि 24 घंटे इंतज़ार कीजिए. अच्छी क्रिकेट खेलेंगे और फिर फैसला करेंगे. अभी अच्छी नींद लें और अच्छा खाना खाएं.

टीम इंडिया और पाकिस्तान (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Indian National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 27th Match Preview Details: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 27वां मुकाबला आज यानी 15 फरवरी को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलंबो (Colombo) के आर प्रेमदासा स्टेडियम ( R Premadasa Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. पाकिस्तान सरकार ने पहले इस मैच का बहिष्कार करने की घोषणा की थी लेकिन आईसीसी के साथ हुई पीसीबी की बैठक के बाद इससे यू टर्न ले लिया. टीम इंडिया और पाकिस्तान दोनों के लिए टी20 वर्ल्ड कप का मुकाबला अहम होगा. सुपर 8 में जगह बनाने के लिए जीत जरूरी होगा. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की अगुवाई सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहें हैं. जबकि, पाकिस्तान की कमान सलमान अली आघा (Salman Ali Agha) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: Australia Women vs India Women, 1st T20I Live Toss And Scorecard: सिडनी में भारत महिला ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

भारत और पाकिस्तान के बीच आज (15 फरवरी, 2026) टी20 वर्ल्ड कप का महामुकाबला होने जा रहा है. खेल के मैदान पर प्रतिद्वंद्विता जितनी पुरानी है, हालिया समय में 'हैंडशेक' को लेकर छिड़ा विवाद उतना ही नया और गहरा है. पिछले साल एशिया कप से शुरू हुआ यह 'नो-हैंडशेक' प्रोटोकॉल इस बार भी चर्चा का केंद्र बना हुआ है.

क्या कहता है आईसीसी का नियम?

आईसीसी (ICC) और मेरीलेबोन क्रिकेट क्लब (MCC) के नियमों को लेकर अक्सर यह भ्रम रहता है कि मैच के बाद हाथ मिलाना अनिवार्य है. लेकिन असलियत यह है:

अनिवार्यता नहीं: आईसीसी के नियमों के अनुसार, मैच के अंत में विपक्षी टीम से हाथ मिलाना एक 'परंपरा' (Tradition) और 'खेल भावना' (Spirit of Cricket) का हिस्सा है, कोई अनिवार्य 'कानून' नहीं.

ICC का रुख: हालिया विवादों के बाद आईसीसी ने स्पष्ट किया है कि हाथ मिलाना खिलाड़ियों का निजी और नैतिक निर्णय है. आईसीसी किसी भी टीम या खिलाड़ी को हाथ मिलाने के लिए मजबूर नहीं कर सकता.

PCB की मांग खारिज: रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इस मामले को आईसीसी के सामने उठाया था, लेकिन काउंसिल ने इसे अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर बताते हुए हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया.

क्यों शुरू हुआ यह विवाद?

यह सिलसिला साल 2025 में हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद शुरू हुआ. भारतीय टीम ने विरोध स्वरूप और शहीदों के सम्मान में पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ न मिलाने का फैसला किया था. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पिछले साल एशिया कप के दौरान स्पष्ट किया था कि कुछ चीजें खेल भावना से ऊपर होती हैं. भारतीय टीम इसे 'ऑपरेशन सिंदूर' और सेना के प्रति सम्मान के रूप में देखती है.

आज क्या होने की उम्मीद है?

मैच से पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा दोनों ने ही इस सवाल पर सस्पेंस बनाए रखा. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि 24 घंटे इंतज़ार कीजिए. अच्छी क्रिकेट खेलेंगे और फिर फैसला करेंगे. अभी अच्छी नींद लें और अच्छा खाना खाएं.

वहीं, सलमान अली आगा ने कहा कि वे खेल भावना का सम्मान करते हैं, लेकिन कल क्या होगा यह कल ही देखा जाएगा. सूत्रों की मानें तो भारतीय टीम अपने पुराने स्टैंड पर कायम रह सकती है और आज भी मैदान पर हाथ मिलाने की रस्म से दूरी बनाई जा सकती है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 157 रनों का टारगेट, अजमतुल्लाह उमरजई ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Live Score Update: दिल्ली में टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दिल्ली में भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट