IND vs NZ: आज रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, महज इतना रन बनाते ही पूरे कर लेंगे 18000 रन

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड काफी बढ़िया है. वनडे वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा ने 21 मैचों में 65.42 की औसत और 102.55 की स्ट्राइक रेट से कुल 1289 रन बनाए हैं. इस दौरान रोहित शर्मा ने 7 शतक और 4 अर्धशतक भी जड़े हैं. रोहित शर्मा वनडे वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पहले पायदान पर हैं.

रोहित शर्मा (Photo Credits: BCCI/Twitter)

मुंबई: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 (ICC ODI World Cup 2023) का 21वां मुकाबला टीम इंडिया (Team India) और न्यूजीलैंड (New Zealand) के बीच धर्मशाला (Dharmshala) में खेला जा रहा हैं. टीम इंडिया ने इस टूर्नामेंट में अभी तक चार मैच खेले हैं और सभी में जीत दर्ज की है. न्यूजीलैंड ने भी चार मैच जीतकर सभी में जीत हासिल की है. अब दोनों टीमें एक-दूसरे को टक्कर देने मैदान पर उतरी हैं. ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) इस मैच में नहीं खेल रहे हैं. इस बीच टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं.

टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाजों में शुमार रोहित शर्मा वर्ल्ड कप 2023 में धमाल मचा रहे हैं. अब रोहित शर्मा की नजरें एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड पर हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ आज के मुकाबले में रोहित शर्मा ये कीर्तिमान हासिल कर सकते हैं. टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच ये मुकाबला धर्मशाला में खेला जा रहा हैं. IND vs NZ: इस गेंदबाज को वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में रोहित शर्मा ने कभी नहीं मारा छक्का, आज फिर होगा आमना-सामना

बता दें कि इस टूर्नामेंट में रोहित शर्मा के बल्ले से कई छक्के निकले हैं. धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित शर्मा आज एक बार फिर एक्शन में नजर आएंगे. रोहित वनडे वर्ल्ड कप में काफी दमदार बल्लेबाजी कर रहे हैं. रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप में अभी तक 66.25 की औसत से कुल 265 रन बनाए हैं. रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में पहले एक और बड़े कीर्तिमान के बेहद करीब हैं. रोहित शर्मा के पास इस मैच में यह कीर्तिमान हासिल करने का शानदार मौका भी है.

रोहित शर्मा के पास रिकॉर्ड बनाने मौका

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में अपने शानदार फॉर्म को कायम रखना चाहेंगे. इंटरनेशनल क्रिकेट में रोहित शर्मा ने अभी तक कुल 17907 रन बनाए हैं. इस मैच में अगर टीम इंडिया के कप्तान 93 रन या उससे ज्यादा की पारी खेल देते हैं तो वह इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 18000 रन पूरे कर लेंगे. हिटमैन के नाम से मशहूर कप्तान रोहित शर्मा ऐसा करने वाले 20वें बल्लेबाज बन जाएंगे. रोहित शर्मा ने अभी तक 455 इंटरनेशनल मैचों में 43.35 की औसत से बल्लेबाजी की है. इस दौरान रोहित शर्मा के बल्ले से 45 शतक और 98 अर्धशतक भी निकल चुके हैं.

वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा के रिकॉर्ड

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड काफी बढ़िया है. वनडे वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा ने 21 मैचों में 65.42 की औसत और 102.55 की स्ट्राइक रेट से कुल 1289 रन बनाए हैं. इस दौरान रोहित शर्मा ने 7 शतक और 4 अर्धशतक भी जड़े हैं. रोहित शर्मा वनडे वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पहले पायदान पर हैं. ऐसे में न्यूजीलैंड के लिए रोहित शर्मा को रोक पाना मुश्किल नजर आ रहा हैं.

बता दें कि इस वर्ल्ड कप के टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा फिलहाल सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं. रोहित शर्मा ने 4 मैचों 4 पारियों में 66.25 की औसत और 137.31 के स्ट्राइक रेट से 265 रन बनाए हैं. इस टूर्नामेंट की चार पारियों में रोहित के बल्ले से 1 शतक, 1 अर्धशतक और एक 40 रनों की पारी निकल चुकी है. इस लिस्ट में पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान 294 रनों के साथ पहले पायदान पर मौजूद हैं. वहीं, वनडे वर्ल्ड में अभी तक रोहित शर्मा ने 21 मैचों की 21 पारियो में 65.42 की औसत से 1243 रन बनाए हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Live Streaming: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा टूर्नामेंट का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026 Google Doodle: आईपीएल 2026 का आज से आगाज़, गूगल ने डूडल के जरिए खास अंदाज में मनाया क्रिकेट का जश्न

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Bengaluru Weather Update: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले जाने वाले पहले मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें बेंगलुरू के मौसम का हाल

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Live Streaming: कल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा टूर्नामेंट का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त