क्रिकेट

IND vs NZ 1st Test Match 2020: टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले कीवी टीम को लगा बड़ा झटका, बेसिन रिजर्व मैदान में नहीं उतरेंगे नील वैगनर

भारत के खिलाफ शुक्रवार से शुरू हो रहे पहले टेस्ट के लिए मैट हेनरी को नील वेग्नर को कवर के तौर पर न्यूजीलैंड टीम में शामिल किया गया है. दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच बेसिन रिजर्व मैदान पर खेला जाएगा.

IND vs NZ 1st Test Match 2020: टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले कीवी टीम को लगा बड़ा झटका, बेसिन रिजर्व मैदान में नहीं उतरेंगे नील वैगनर
नील वैगनर (Photo Credits: IANS)

IND vs NZ 1st Test Match 2020: भारत के खिलाफ शुक्रवार से शुरू हो रहे पहले टेस्ट के लिए मैट हेनरी को नील वेग्नर को कवर के तौर पर न्यूजीलैंड टीम में शामिल किया गया है. दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच बेसिन रिजर्व मैदान पर खेला जाएगा. वेग्नर को अपने पहले बच्चे के जन्म का इंतजार है और इसी कारण वह पहले टेस्ट मैच से बाहर हो सकते हैं.

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर लिखा, "मैट हेनरी को नील वेग्नर के कवर के तौर पर टीम में शामिल किया गया है. वेग्नर को अपने पहले बच्चे के जन्म का इंतजार है. हेनरी शाम तक वेलिंग्टन पहुंचेंगे."

अपने देश के लिए 13 टेस्ट मैच खेल चुके हेनरी को 13 सदस्यीय टीम में नहीं चुना गया था. उनके स्थान पर युवा तेज गेंदबाज काइल जैमिसन को टीम में मौका मिला था. अगर वेग्नर पहले टेस्ट मैच में नहीं खेलते हैं तो जैमिसन को टेस्ट पदार्पण का मौका मिल सकता है.

यह भी पढ़ें- IND vs NZ 1st Test Match 2020: टेस्ट सीरीज से पहले विराट कोहली ने कहा- हम तैयार हैं

हेनरी ने अपना आखिरी टेस्ट मैच नए साल में आस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेला था.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 19, 2020 06:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).