IND vs NZ, ICC CWC 2019 Semi-Final: 11 साल बाद केन विलियमसन ने विराट कोहली से चुकता किया हिसाब, इस हार का लिया बदला

बुधवार को भारतीय क्रिकेट टीम विश्व कप 2019 से बाहर हो गई. न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम को 18 रनों से हार का सामना करना पड़ा. मैच से पहले भारतीय फैन्स को ये उम्मीद थी कि विराट कोहली 11 साल पुराना इतिहास दोहराएंगे मगर ऐसा नहीं हुआ. केन विलियमसन ने विराट कोहली से 11 साल पुराना हिसाब चुकता कर लिया. .

भारतीय कप्तान विराट कोहली और न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन (Photo Credits: File Image)

बुधवार को भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) विश्व कप 2019 से बाहर हो गई. न्यूजीलैंड (New Zealand) के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम को 18 रनों से हार का सामना करना पड़ा. मैच से पहले भारतीय फैन्स को ये उम्मीद थी कि विराट कोहली (Virat Kohli) 11 साल पुराना इतिहास दोहराएंगे मगर ऐसा नहीं हुआ. दरअसल, साल 2008 में विराट की अगुवाई में भारत ने अंडर 19 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को मात दी थी. उस समय केन विलियमसन (Kane Williamson) ही कीवी अंडर 19 टीम के कप्तान थे.

भारतीय फैन्स की उम्मीदों के मुताबिक तो नतीजा नहीं निकला मगर केन विलियमसन ने विराट कोहली से 11 साल पुराना हिसाब चुकता कर लिया. दोनों कप्तानों की बल्लेबाजी की बात करें तो केन ने मैच में शानदार खेल दिखाया था. उन्होंने अपनी टीम के लिए 67 रनों की अहम पारी खेली. वहीं विराट कोहली आज के मैच में अच्छा प्रदर्शन करने में असफल हुए. मात्र 1 रन के निजी स्कोर पर वह पवेलियन वापस लौट गए.

यह भी पढ़ें:- IND vs NZ, ICC CWC 2019 Semi-Final: पीएम मोदी का ट्वीट-हमें भारतीय क्रिकेट टीम पर बहुत गर्व है, हार-जीत जीवन का हिस्सा

आपको बता दें कि भारत की हार के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने लिखा कि, "जीत-हार जीवन का हिस्सा है, हम भारतीय टीम को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं देते हैं. मैच का परिणाम निराशाजनक रहा लेकिन टीम इंडिया का न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के अंत तक खेलना शानदार रहा."

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Live Score Update: माउंट माउंगानुई में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Key Players To Watch Out: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच पहले टी20 में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\