IND vs NZ, ICC Cricket World Cup 2019 Semi-Final: मैच के दौरान मजेदार डांस करते हुए नजर आए विराट कोहली, देखें वीडियो

भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) हमेशा मैदान पर पूरे जोश और उत्साह के साथ उतरते हैं. उनके जितनी उर्जा शायद ही किसी और प्लेयर में देखी गई है. इसके अलावा विराट अपने मजेदार अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के दौरान विराट कोहली मजेदार डांस करते हुए भी नजर आए. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

विराट कोहली (Photo Credits: Getty Images)

भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) हमेशा मैदान पर पूरे जोश और उत्साह के साथ उतरते हैं. उनके जितनी उर्जा शायद ही किसी और प्लेयर में देखी गई है. इसके अलावा विराट अपने मजेदार अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं. आज विश्व कप 2019 में भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला खेल रहा है. मैच से पहले विराट का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वह जसप्रीत बुमराह की नक़ल उतारते हुए नजर आ रहे थे. अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

वायरल हो रहे इस वीडियो में विराट मैच के दौरान मैदान पर मजेदार डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो देख ऐसा लग रहा है कि विराट फील्ड पर बोर हो रहे थे और इसलिए उन्होंने खुद का मनोरंजन करना चाहा. आप भी एक नजर डालिए विराट के इस वीडियो पर:-

यह भी पढ़ें:- ICC Cricket World Cup 2019: इस परिवार ने पार की जुनूनियत की सारी हदें, भारत का मैच देखने के लिए किया ये बड़ा काम

आपको बता दें कि 46.1 ओवर्स तक न्यूजीलैंड का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 211 रन था. अभी बारिश की वजह से मैच रुका हुआ है. आज के मैच में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया. भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, रविंद्र जड़ेजा और हार्दिक पांड्या ने 1-1 विकेट झटका. न्यूजीलैंड की तरफ से केन विलियमसन ने 67 रनों की अहम पारी खेली. उनके अलावा रॉस टेलर भी इस वक्त 67 रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies vs Scotland, T20 World Cup 2026 2nd Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंड के बीच कल खेला जाएगा टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

IND vs USA, T20 World Cup 2026 3rd Match Preview: कल टीम इंडिया बनाम यूएसए के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

India vs England Live Score Updates, ICC U19 World Cup 2026 Final: फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लिश गेंदबाजों को दिखाया दिन में तारे, टीम इंडिया ने इंग्लैंड के सामने रखा 412 रनों का टारगेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND vs USA, T20 World Cup 2026 3rd Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में यूएसए को हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

\