IND vs NZ, ICC Cricket World Cup 2019: आज के मैच में सचिन तेंदुलकर का ये रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं विराट कोहली

गुरुवार को वर्ल्ड कप में भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मैच में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं. अगर विराट आज के मैच में 57 या उससे ज्यादा रन बनाते हैं तो वह एक दिवसीय क्रिकेट में सबसे तेज 11 हजार रन बनानेवाले बल्लेबाज बन जाएंगे.

सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली (Photo Credits: Facebook)

गुरुवार को वर्ल्ड कप (World Cup) में भारत (India) और न्यूजीलैंड (New Zealand) के बीच टक्कर होगी. इस वक्त नॉटिंघम में बारिश हो रही है. इस वजह से मैच शुरू होने में देरी होगी. अगर मैच होता है तो भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं. विराट को वनडे इंटरनेशनल में 11 हजार रन पूरे करने के लिए महज 57 रन चाहिए. अगर वो ऐसा करने में सफल होते हैं तो वह एक दिवसीय क्रिकेट में सबसे तेज 11 हजार रन बनानेवाले बल्लेबाज बन जाएंगे. इससे पहले ये रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था.

सचिन ने 276 पारियों में 11 हजार रन बनाए थे. विराट 222 इनिंग्स में ये कीर्तिमान हासिल कर सकते हैं. अगर विराट आज के मैच में 57 या उससे ज्यादा रन बनाते हैं तो वह 11 हजार रन बनाने वाले विश्व के 9वें बल्लेबाज बन जाएंगे. भारत की ओर से सौरव गांगुली और सचिन तेंदुलकर का नाम इस सूची में शुमार है.

यह भी पढ़ें:- IND vs NZ, ICC Cricket World Cup 2019: हरभजन सिंह की भविष्यवाणी, भारत या न्यूजीलैंड नहीं बल्कि आज के मैच में इनकी होगी जीत

आपको बता दें कि विश्व कप में भारत और न्यूजीलैंड की 7 बार भिड़ंत हो चुकी है. इनमें से चार मैच न्यूजीलैंड ने जीते हैं और भारत को 3 बार सफलता मिली है. वर्ल्ड कप में आखिरी बार इंडिया और न्यूजीलैंड की टक्कर साल 2003 में हुई थी. उस मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से मात दी थी.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Score Update: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ऑकलैंड में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: ऑकलैंड में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs New Zealand 4th T20I Match Key Players To Watch Out: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज होगी रोमांचक टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें