IND vs NZ 2nd T20: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में इन धुरंधरों के साथ मैदान में उतर सकती है टीम इंडिया

शुक्रवार को होने वाले मुकाबले में रोहित शर्मा और केएल राहुल एक बार फिर सलामी बल्लेबाजी का भूमिका निभाते नजर आएंगे. ये दोनों बल्लेबाज लंबे समय से भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं नंबर 3 के लिए सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी करते दिखाई देंगे हैं. चौथे नंबर श्रेयस अय्यर की मौका मिल सकता हैं.

टीम इंडिया (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: जयपुर (Jaipur) के सवाई मानसिंह स्टेडियम में बुधवार को टी20 सीरीज (T20 Series) के पहले मैच में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) (62) की बेहतरीन पारी की बदौलत भारत (India) ने न्यूजीलैंड (New Zealand) को 5 विकेट से हरा दिया. टीम इंडिया ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज में टीम इंडिया के कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को औपचारिक रूप से विराट कोहली (Virat Kohli) की जगह न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की श्रृंखला के लिए भारतीय टी20 टीम का नया कप्तान चुना गया. IND vs NZ Series 2021: रोहित शर्मा के कप्तान बनते ही टीम इंडिया ने रचा इतिहास, बनाया ये अनोखा रिकॉर्ड

शुक्रवार को होने वाले मुकाबले में रोहित शर्मा और केएल राहुल एक बार फिर सलामी बल्लेबाजी का भूमिका निभाते नजर आएंगे. ये दोनों बल्लेबाज लंबे समय से भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं नंबर 3 के लिए सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी करते दिखाई देंगे हैं. चौथे नंबर श्रेयस अय्यर की मौका मिल सकता हैं.

मिडिल ऑर्डर में नंबर 5 पर विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का चयन होना तय है. रविंद्र जडेजा और हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में आलराउंडर अक्षर पटेल को मौका मिल सकता है. वहीं नंबर 7 पर ऑलराउंडर दीपक चाहर उतरेंगे. अगर दीपक चाहर बल्लेबाजी से टीम में योगदान देते हैं, तो टीम एकदम अच्छी लय में रहेगी.

तेज गेंदबाजों की बाते करें तो भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद सिराज और हर्षल पटेल या आवेश खान दोनों में से किसी एक को मौका मिल सकता हैं. भुवनेश्वर कुमार के बारे में बात करें तो वो डेथ ओवर में दुनिया के सबसे तगड़े गेंदबाज हैं. स्पिनरों की बात करें तो रविचंद्रन अश्विन को टीम में शामिल किया जा सकता हैं.

इस वक्त न्यूजीलैंड की टीम बेहतरीन फॉर्म में है. दूसरी तरफ वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और इस वजह से आगामी सीरीज के लिए टीम में कई बदलाव किए गए हैं. दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिल सकता हैं.

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन:

रोहित शर्मा (कप्तान), लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, दीपक चाहर, भुवनेश्वर कुमार,मोहम्मद सिराज, रविचंद्रन अश्विन, आवेश खान/हर्षल पटेल.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand 5th T20I Match Scorecard: तिरुवनंतपुरम में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 46 रनों से रौंदा, 4-1 से सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें IND बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand 5th T20I Match Scorecard: तिरुवनंतपुरम में ईशान किशन की आंधी में उड़े कीवी गेंदबाज, टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 272 रनों का पहाड़ जैसा टारगेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand 6th T20I Match Live Score Update: तिरुवनंतपुरम में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा हैं पांचवां टी20 इंटरनेशनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: तिरुवनंतपुरम में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\