IND vs NZ 3rd T20, Live Cricket Streaming Online: कब, कहां और कैसे देखें टीम इंडिया और न्यूजीलैंड की लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव टेलिकास्ट
बता दें कि इस महामुकाबले में टीम इंडिया की कमान जहां रोहित शर्मा के हाथों में है. वहीं न्यूजीलैंड की अगुवाई दिग्गज गेंदबाज टिम साउथी कर रहे हैं. इस रोमांचक मुकाबले को क्रिकेट प्रेमी देश में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं, वहीं मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+हॉटस्टार ऐप पर देखने को मिलेगी.
कोलकाता: टीम इंडिया (Team India) और न्यूजीलैंड (New Zealand) के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज खेला जाएगा. यह मुकाबला कोलकाता (Kolkata) के ईडन गार्डन मैदान में शाम सात बजे से होगा. टीम इंडिया ने जयपुर और रांची में खेले गए टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में शानदार जीत दर्ज करके सीरीज पर कब्ज़ा कर लिया हैं. टीम इंडिया आज क्लीन स्वीप के इरादे से मैदान में उतरेगी. वहीं, वहीं न्यूजीलैंड की कोशिश आज का मैच जीतकर क्लीन स्वीप से बचने की होगी. IND vs NZ 2nd T20: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने मैच के बाद कहा- परिस्थितियां आसान नहीं थी, पूरी टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया
बता दें कि इस महामुकाबले में टीम इंडिया की कमान जहां रोहित शर्मा के हाथों में है. वहीं न्यूजीलैंड की अगुवाई दिग्गज गेंदबाज टिम साउथी कर रहे हैं. इस रोमांचक मुकाबले को क्रिकेट प्रेमी देश में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं, वहीं मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+हॉटस्टार ऐप पर देखने को मिलेगी. मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा. मैच का लाइव प्रसारण आप स्टार स्पोर्ट्स 1/1 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी/ 1 एचडी हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 3, स्टार स्पोर्ट्स 1 तमिल, 1 तेलुगु और 1 कन्नड़ पर होगा.
टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने बतौर टी20 कप्तान अपने पहले ही मुकाबले में टीम इंडिया को शानदार जीत दिलाई. टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मुकाबला आज खेला जाएगा. दोनों के लिए अगला मुकाबला बेहद अहम है. युवा खिलाड़ी ऋतुराज गायकवाड़ और आवेश खान को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक कुल 19 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें न्यूजीलैंड ने 9 मुकाबले जीते हैं. वहीं, टीम इंडिया को भी 10 मुकाबलो में जीत मिली हैं. टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी रहा है. न्यूजीलैंड ने भारत को तीन बार इस टूर्नामेंट में शिकस्त दी है.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव/ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत/ईशान किशन (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, अक्षर पटेल/युजवेंद्र चहल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार/आवेश खान, दीपक चाहर, हर्षल पटेल.
न्यूजीलैंड: टिम साउदी (कप्तान), मार्टिन गप्टिल, डेरिल मिचेल, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), जेम्स नीशम, मिचेल सेंटनर, एडम मिल्ने/लॉकी फॉर्ग्यूसन, ईश सोढ़ी, ट्रेंट बोल्ट
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 21, 2021 03:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

