IND vs ENG: इस दिग्गज खिलाड़ी ने विराट कोहली और सौरव गांगुली की तुलना पर दिया बड़ा बयान, यहां पढ़ें पूरी खबर

पूर्व गेंदबाज अगरकर अनुसार सौरव गांगुली और विराट कोहली दोनों अच्छे कप्तान हैं और इनकी तुलना भी नहीं होनी चाहिए. दोनों के तरीके और जनरेशन भी अलग रहे हैं, ऐसे में दोनों की तुलना नहीं की जा सकती. एक इंटरव्यू में अजित अगरकर ने कहा कि सौरव गांगुली आक्रामक थे. वह सबसे मुखर लोगों में से एक थे जिन्हें मैंने देखा है.

सौरव गांगुली और विराट कोहली (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: भारत (India) और इंग्लैंड (England) के बीच लीड्स (Leeds) में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में टीम ने दूसरी पारी में दो विकेट के नुकसान पर 215 रन बनाए हैं. चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) 180 गेंद में 15 चौके की मदद से 91 और कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) 94 गेंद में छह चौके की मदद से 45 रन बनाकर नाबाद हैं. भारतीय टीम अब भी मेजबान टीम से पहली पारी के आधार पर 139 रन पीछे है. इस बीच भारत के पूर्व तेज गेंदबाज अजित अगरकर (Ajit Agarkar) ने विराट कोहली और सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) की तुलना पर बड़ा बयान दिया हैं. ENG vs IND 3rd Test Day 3: लीड्स टेस्ट में छा गए चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली, तीसरे दिन का खेल हुआ खत्म

पूर्व गेंदबाज अगरकर अनुसार सौरव गांगुली और विराट कोहली दोनों अच्छे कप्तान हैं और इनकी तुलना भी नहीं होनी चाहिए. दोनों के तरीके और जनरेशन भी अलग रहे हैं, ऐसे में दोनों की तुलना नहीं की जा सकती. एक इंटरव्यू में अजित अगरकर ने कहा कि सौरव गांगुली आक्रामक थे. वह सबसे मुखर लोगों में से एक थे जिन्हें मैंने देखा है.

अगरकर ने कहा कि सौरव गांगुली की अपनी शैली थी और कोहली का अपना अलग स्टाइल है. खेल में जिस फैसलें से आपको फायदा मिले, वही करो. सौरव ऐसा करते थे और शायद विराट कोहली भी ऐसा करते हैं. दोनों बेहतरीन कप्तान हैं और भारत के लिए बढ़िया प्रदर्शन किया है. दोनों ही अच्छे खिलाड़ी भी हैं. ऐसे में तुलना करने का कोई मतलब नहीं है.

बता दें कि सौरव गांगुली ने टीम इंडिया को आक्रामक होना सिखाया था. गांगुली ने टीम को बनाया हैं. विराट कोहली भी अक्सर मैदान में आक्रामक दिखाई देते हैं. वहीं, पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी एकदम शांत स्वभाव के साथ मैदान पर रहते थे. राहुल द्रविड़ भी शांत स्वभाव के कप्तान थे.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Winner Prediction: धर्मशाला में आज पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Sugar Export Ban: चीनी निर्यात प्रतिबंध से संकट में मिलें, चीनी कारखाना महासंघ अध्यक्ष हर्षवर्धन पाटील ने मोदी सरकार से पाबंदी हटाने की मांग की

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Preview: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Dharamsala Weather Update: धर्मशाला में आज बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुफ्त? मैच से पहले जानें मौसम का हाल