IND vs ENG Test Series 2024: तीसरे टेस्ट से पहले पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने इंग्लैंड को दिखाया आईना, कहा- 'भारत का पलड़ा भारी'

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन का मानना है कि विशाखापत्तनम में दूसरे टेस्ट में मिली 106 रनों की जीत के बाद भारत अब इंग्लैंड के खिलाफ चल रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में मजबूत स्थिति में है.

भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज (Photo Credits: BCCI/Twitter)

नई दिल्ली: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन का मानना है कि विशाखापत्तनम में दूसरे टेस्ट में मिली 106 रनों की जीत के बाद भारत अब इंग्लैंड के खिलाफ चल रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में मजबूत स्थिति में है. Soumya Pandey Milestone: अंडर 19 वर्ल्ड कप के फाइनल में इस भारतीय युवा खिलाड़ी के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, बस करना होगा ये काम

इंग्लैंड ने दूसरे टेस्ट में काफी अच्छा क्रिकेट खेला और अब तक इसने मुझे भारत के पिछले दौरे की याद नहीं दिलाई है. जब उन्होंने पहला मैच जीता था और फिर श्रृंखला 3-1 से हार गए थे, लेकिन मुझे लगता है कि भारत बिल्कुल मजबूत होगा.

हुसैन ने डेली मेल से कहा, "यह इंग्लैंड के लिए एक अवसर था, लेकिन यह मत भूलो कि उन्हें जैक लीच और हैरी ब्रूक जैसे खिलाड़ियों की भी कमी खल रही है. वहीं जो रूट दूसरी पारी में गेंदबाजी नहीं कर सके. केएल राहुल और संभवतः विराट कोहली की वापसी से इंग्लैंड के लिए चुनौती और बढ़ सकती है."

विशाखापत्तनम में दूसरे टेस्ट के चौथे दिन इंग्लैंड ने अपने आक्रामक रुख को जारी रखने की सकारात्मकता दिखाई, लेकिन यह पर्याप्त नहीं था क्योंकि वे 69.2 ओवर में 292 रन पर आउट हो गए. जैक क्रॉली के 73 रनों के अलावा कोई भी अन्य बल्लेबाज चौथी पारी में 50 रन का आंकड़ा नहीं छू सका. इस तरह भारत ने पांच मैचों की श्रृंखला में 1-1 से बराबर कर ली.

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 160 रनों का टारगेट, रवींद्र जड़ेजा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Live Toss And Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट