IND vs ENG, ICC CWC 2019: के एल राहुल की जगह ऋषभ पंत कर सकते हैं भारतीय पारी की शुरुआत, जानें वजह

इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे हैं विश्व कप 2019 के 38वें मुकाबले में भारतीय खिलाड़ी के एल राहुल फील्डिंग करते वक्त चोटिल हो गए.अगर केएल राहुल चोट के कारण भारतीय पारी की शुरूआत नहीं करते हैं तो उम्मीद लगाई जा रही है कि ऋषभ पंत उनकी जगह ओपनिंग कर सकते हैं

ऋषभ पंत (Photo Credits: Getty Images)

इंग्लैंड (England) के खिलाफ खेले जा रहे हैं विश्व कप 2019 (World Cup 2019) के 38वें मुकाबले में भारतीय खिलाड़ी के एल राहुल (K L Rahul) फील्डिंग करते वक्त चोटिल हो गए. पारी के 16वें ओवर में युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) की गेंद पर जॉनी बेयरस्टो (Jonny BairStow) ने लॉन्ग ऑन की ओर एक करारा शॉट लगाया.गेंद को सीमा रेखा के पार जाने से रोकने के लिए केएल राहुल ने छलांग लगाई मगर वह असफल हुए और पीठ के बल गिर पड़े. इसके बाद भी राहुल फील्ड पर मौजूद रहे. कुछ देर बार दर्द के कारण उनको मैदान से बाहर ले जाया गया.

अगर केएल राहुल चोट के कारण भारतीय पारी की शुरूआत नहीं करते हैं तो उम्मीद लगाई जा रही है कि ऋषभ पंत (Rishabh Pant) उनकी जगह ओपनिंग कर सकते हैं. ऋषभ को विजय शंकर की जगह टीम में लिया गया है. ये उनका पहला वर्ल्ड कप मुकाबला है. शिखर धवन के चोटिल होने की वजह से उन्हें इंग्लैंड आने का मौका मिला था.

यह भी पढ़ें:- IND vs ENG, ICC CWC 2019: रविंद्र जड़ेजा ने हैरतअंगेज कैच पकड़कर जेसन रॉय को भेजा पवेलियन, वीडियो देख आप भी रह जाएंगे दंग

आपको बता दें कि 47 ओवर्स तक इंग्लैंड का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 310 रन था. इंग्लैंड की ओर से जॉनी बेयरस्टो ने शानदार शतक जड़ा. उन्होंने 109 गेंदों पर 111 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली. भारत की ओर से मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए. साथ ही कुलदीप यादव को भी एक सफलता मिली.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 4th T20I Match Scorecard: ऑकलैंड में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 260 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स ने जड़ा तूफानी शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Score Update: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ऑकलैंड में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: ऑकलैंड में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड