IND vs ENG 4th Test: इस दिग्गज खिलाड़ी ने रोहित शर्मा को लेकर दिया बड़ा बयान, यहां पढ़ें पूरी खबर

इससे पहले, भारत ने आज बिना विकेट खोए 43 रन से आगे खेलना शुरू किया और लोकेश राहुल 22 रन और रोहित ने 20 रन से अपनी पारी आगे बढ़ाई. दोनों बल्लेबाजों ने सधी हुई पारियां खेल इंग्लैंड के गेंदबाजों पर दबाव बनाया और पहले विकेट के लिए 83 रनों की साझेदारी की.

रोहित शर्मा (Photo Credits: BCCI)

मुंबई: सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) (127) की शतकीय पारी के दम पर भारतीय टीम ने इंग्लैंड (England) के खिलाफ यहां द ओवल (The Oval) में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में तीन विकेट पर 270 रन बनाए और 171 रनों की बढ़त हासिल कर ली. स्टंप्स तक कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) 37 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 22 रन और रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) 33 गेंदों पर दो चौकों के सहारे नौ बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. इंग्लैंड की ओर से ओली रॉबिंसन (Ollie Robinson) को दो विकेट और जेम्स एंडरसन (James Anderson) को अबतक एक विकेट मिला है. ENG vs IND 4th Test Day 3: रोहित शर्मा ने जड़ा अपने टेस्ट क्रिकेट करियर का आठवां शतक, टीम इंडिया 195/1

इससे पहले, भारत ने आज बिना विकेट खोए 43 रन से आगे खेलना शुरू किया और लोकेश राहुल 22 रन और रोहित ने 20 रन से अपनी पारी आगे बढ़ाई. दोनों बल्लेबाजों ने सधी हुई पारियां खेल इंग्लैंड के गेंदबाजों पर दबाव बनाया और पहले विकेट के लिए 83 रनों की साझेदारी की.

इस बीच पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक ने ओवल टेस्ट मैच में रोहित शर्मा की शतकीय पारी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि ये रोहित शर्मा के टेस्ट करियर की सबसे बेहतरीन पारी थी और वो शतक के हकदार थे.

इंजमाम उल हक ने कहा कि रोहित शर्मा ने उम्दा पारी खेली. पूरी सीरीज के दौरान उनका टेंपरामेंट काफी शानदार रहा. रोहित शर्मा एक बेहतरीन स्ट्रोक प्लेयर हैं लेकिन इसके बावजूद नई गेंद के खिलाफ उन्होंने अपना धैर्य बनाए रखा और जब एक बार वो सेट हो गए तो फिर अपने शॉट्स खेलने शुरू किए.

रोहित ने अपना शतक जड़ा जो विदेशी जमीन पर उनके टेस्ट करियर का पहला शतक है. रोहित ने 256 गेंदों पर 127 रन की अपनी पारी में 14 चौके और एक छक्का जड़ा. टेस्ट क्रिकेट में ये उनका 8वां शतक है.

इंजमाम उल हक ने कहा कि जिस तरह से रोहित शर्मा ने छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया उससे उनके कॉन्फिडेंस का पता चलता है. मेरे हिसाब से ये रोहित शर्मा के टेस्ट करियर की सबसे बेहतरीन पारी थी. बता दें कि टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट के नुकसान पर 270 रन बना लिए हैं और उनकी कुल बढ़त 171 रनों की हो गई है.

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Match Video Highlights: एडिलेड में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत, पहली बार ऑस्ट्रेलिया में जीती सीरीज; यहां देखें मैच का वीडियो हाइलाइट्स

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Scorecard: एडिलेड में टीम इंडिया ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को 17 रनों से हराकर सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Scorecard: एडिलेड में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 177 रनों का टारगेट, स्मृति मंधाना ने की धमाकेदार बल्लेबाजी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\