IND vs ENG 4th Test: ओवल टेस्ट में चला रोहित शर्मा का जादू, इस मामले में सुनील गावस्कर और वीरेंद्र सहवाग को छोड़ा पीछे
बता दें कि चौथे टेस्ट में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का जादू चला. रोहित शर्मा ने केएल राहुल के साथ मिलकर टीम इंडिया को एक मजबूत शुरुआत दिलाई बल्कि इंटरनेशनल क्रिकेट में भी बड़ा मुकाम हासिल कर लिया. बतौर सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 11 हजार रन पूरे कर लिए.
मुंबई: भारत (India) और इंग्लैंड (England) के बीच लंदन (London) स्थित द ओवल (The Oval) मैदान में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने तीन विकेट के नुकसान पर 270 रन बनाए हैं. टीम के लिए कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) 37 गेंद में चार चौके की मदद से 22 और ऑलराउंडर खिलाड़ी रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) 33 गेंद में दो चौके की मदद से नौ रन बनाकर नाबाद हैं. भारतीय टीम ने दूसरी पारी में अबतक मेजबान टीम के उपर 171 रनों की बढ़त हासिल की है. ENG vs IND 4th Test Day 3: जो काम नही कर सके सचिन और द्रविड़ वो काम किया रोहित ने, आज के शतक के साथ बन गए महान
बता दें कि चौथे टेस्ट में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का जादू चला. रोहित शर्मा ने केएल राहुल के साथ मिलकर टीम इंडिया को एक मजबूत शुरुआत दिलाई बल्कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी बड़ा मुकाम हासिल कर लिया. बतौर सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 11 हजार रन पूरे कर लिए. उन्होंने ये आंकड़ा मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बाद सबसे तेज बनाया है. ये कारनामा रोहित शर्मा ने 246 पारियों में हासिल किया.
टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलक ने बतौर सलामी बल्लेबाज 241 पारियों में अपने 11 हजार अंतरराष्ट्रीय रन पूरे किए थे. रोहित शर्मा इस मुकाम तक पहुंचने वाले चौथे भारतीय हैं. उनसे पहले सचिन के अलावा सुनील गावस्कर और वीरेंद्र सहवाग ने सलामी बल्लेबाज के रूप में 11 हजार रन पूरे किए थे. टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज के तौर पर वीरेंद्र सहवाग ने 16,119 रन बनाए है, इसके बाद सचिन तेंदुलकर ने 15,335 रन बनाए वहीं सुनील गावस्कर ने 12, 258 अंतरराष्ट्रीय रन बनाए. अब रोहित शर्मा भी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं.
भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे चौथे टेस्ट की दूसरी पारी में रोहित शर्मा ने 15 हजार अंतरराष्ट्रीय रन पूरे किए. ये कारनामा करने वाले रोहित 8वें भारतीय खिलाड़ी हैं. उनसे पहले ये कारनामा सचिन तेंदुलकर, मोहम्मद अजहरुद्दीन, राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली, वीरेंद्र सहवाग, एमएस धोनी और विराट कोहली ने किया हैं.
बता दें भारत के लिए ओवल टेस्ट की दूसरी पारी में आउट होने वाले खिलाड़ी रोहित शर्मा (127), केएल राहुल (46) और चेतेश्वर पुजारा (61) हैं. मेजबान टीम इंग्लैंड के लिए ओली रॉबिन्सन ने दो और जेम्स एंडरसन ने एक सफलता प्राप्त की है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 05, 2021 09:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

