Ind vs Eng 4th Test Day 3: जैक क्राउली की जोरदार शॉट पर घायल हुए मोहम्मद सिराज, उपचार के लिए गए मैदान से बाहर

भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारतीय युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज चोटिल गए. दरअसल सिराज की गेंद पर बल्लेबाजी कर रहे इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जैक क्राउली ने एक बेहतरीन स्ट्रैट ड्राइव खेली.

भारत बनाम इंग्लैंड (Photo Credits: Twitter/ICC)

Ind vs Eng 4th Test Match 2021: भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम (Narendra Modi Cricket Stadium) में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारतीय युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) चोटिल गए. दरअसल सिराज की गेंद पर बल्लेबाजी कर रहे इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जैक क्राउली (Zak Crawley) ने एक बेहतरीन स्ट्रैट ड्राइव खेली. इस दौरान सिराज ने गेंद को रोकने के लिए छलांग लगाई. सिराज गेंद को तो रोकने में कामयाब हो गए लेकिन इस दौरान वह अपना हाथ चोटिल कर बैठे.

मोहम्मद सिराज की चोट के साथ ही तीसरे दिन का लंच घोषित हुआ. इंग्लैंड ने दूसरी पारी में लंच घोषित होने तक तीन ओवर में बिना किसी नुकसान के छह रन बनाए हैं. टीम के लिए जैक क्राउली (Zak Crawley) 12 गेंद में पांच और डॉम सिबली (Dom Sibley) छह गेंद में एक रन बनाकर नाबाद हैं. भारत के लिए अबतक मोहम्मद सिराज ने दो और अक्षर पटेल ने एक ओवर की गेंदबाजी की है.

यह भी पढ़ें- Ind vs Eng 4th Test Day 3: टीम इंडिया 365 रनों पर हुई ऑल आउट, Washington Sundar अपने पहले शतक से चूके

इससे पहले टीम इंडिया आज अपनी पहली पारी में 365 रनों पर सिमट गई. टीम के लिए पहली पारी में युवा विकेटकीपर खिलाड़ी ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने 101 रनों की उम्दा शतकीय पारी खेली. पंत ने अपनी इस उम्दा पारी के दौरान 118 गेंदों का सामना करते हुए 13 चौके और दो छक्के लगाए.

पंत के अलावा टीम के लिए युवा ऑलराउंडर खिलाड़ी वाशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) ने भी 96 रनों की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली. हालांकि वह अपने पहले शतक से महज चार रन से चूक गए. सुंदर ने अपनी इस उम्दा पारी के दौरान 174 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौके और एक छक्का लगाया.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड